
'रेड लाइट पर आकर रुकी कार में हुआ था धमाका', दिल्ली ब्लास्ट पर आया कमिश्नर सतीश गोलचा का बयान
AajTak
दिल्ली के लालकिला मेट्रो स्टेशन गेट-1 के पास शाम 6.55 बजे एक इको वैन में जोरदार धमाका हुआ, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए. धमाके के बाद आसपास अफरातफरी मच गई, कई गाड़ियां आग की चपेट में आ गईं.
राजधानी दिल्ली में लालकिला के पास का इलाका धमाके से दहल उठा. शाम 6.55 बजे हुए एक इको वैन में हुए ब्लास्ट से 10 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए. एलएनजेपी अस्पताल में घटनास्थल से 8 शव लाए गए थे. शाम को जब यह ब्लास्ट हुआ वह समय काफी हलचल, चहल-पहल और भीड़ वाला होता है. यह धमाका किस जगह हुआ है, इसकी सटीक लोकेशन लालकिला मेट्रो स्टेशन गेट-1 के पास है. दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा ने कहा- घटना की जांच बहुत बारीकी से की जा रही है, यह सामान्य ब्लास्ट नहीं है.
दिल्ली पुलिस की टीमें मौके पर यह विस्फोट इतना तेज था कि आसपास अफरातफरी मच गई. चश्मदीदों के मुताबिक, एक पल में कार आग के गोले में बदल गई और उससे उठी लपटों ने बगल में खड़ी करीब सात से आठ गाड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया. धमाके के बाद दिल्ली पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और जांच शुरू कर दी गई है. फिलहाल यह साफ नहीं है कि धमाका कार में लगी सीएनजी से हुआ या इसमें किसी विस्फोटक पदार्थ का उपयोग हुआ.
स्थिति पर बनाए हुए हैं नजर इस धमाके के बाद दिल्ली पुलिस कमिश्नर की ओर से पहली प्रतिक्रिया आई है. दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा ने धमाके पर पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा,'धमाका की जांच हो रही है. ये सामान्य धमाका नहीं है. उन्होंने कहा- 'आज लगभग 6:52 बजे, एक धीमी गति से एक गाड़ी चलती हुई आई और रेड लाइट पर रुक गई. उसी कार में ब्लास्ट हो गया, और विस्फोट के कारण आसपास के वाहनों को भी नुकसान पहुंचा. सभी एजेंसियां, FSL, NIA, यहां मौजूद हैं. घटना में कुछ लोगों की मौत हो गई है, और कुछ घायल हो गए हैं. स्थिति पर नजर रखी जा रही है. गृह मंत्री ने भी हमें फोन किया है, और समय-समय पर उन्हें जानकारी साझा की जा रही है.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.










