
रेड फोर्ट ब्लास्ट केस में एक और संदिग्ध डिटेन, पुलवामा से इलेक्ट्रीशियन तुफैल SIA के हत्थे चढ़ा
AajTak
दिल्ली के रेड फोर्ट ब्लास्ट मामले में जांच एजेंसियों ने एक और संदिग्ध को हिरासत में लिया है. जम्मू-कश्मीर की SIA और SOG ने पुलवामा के रहने वाले इलेक्ट्रिशियन तुफैल अहमद को एक इंडस्ट्रियल एरिया से उठाया है.
Electrician detained in Delhi blast case: दिल्ली के रेड फोर्ट धमाके की जांच में एक और अहम कार्रवाई की गई है. जम्मू-कश्मीर की स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी यानी SIA और स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) ने पुलवामा के रहने वाले तुफैल अहमद को पकड़ा है. तुफैल एक इलेक्ट्रिशियन है, जो वहां के एक इंडस्ट्रियल एस्टेट में काम करता था. पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.
जांच से जुड़े सूत्रों का कहना है कि पूछताछ करने पर कुछ ऐसे सुराग मिले हैं, जिनसे लगता है कि तुफैल का रोल इस मॉड्यूल में पहले समझे से ज़्यादा बड़ा हो सकता है. एजेंसियां इस बात को गहराई से खंगाल रही हैं कि तुफैल किन लोगों के संपर्क में था, उसकी एक्टिविटीज क्या थीं और दिल्ली ब्लास्ट की साजिश में उसका कितना योगदान हो सकता है.
SIA और SOG की टीमें पहले से ही जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े इस इंटरस्टेट नेटवर्क के बारे में जांच कर रही थीं, और तुफैल को पकड़ना इसी कार्रवाई का हिस्सा है. टीमें इस पूरे नेटवर्क को समझने में लगी हैं, ताकि साजिश में शामिल हर व्यक्ति तक पहुंचा जा सके.
यह भी पढ़ें: दिल्ली ब्लास्ट: विदेश से हैंडलर ने भेजे थे सुसाइड बॉम्बिंग के 3 दर्जन Videos, मुजम्मिल-उमर का ऐसे हुआ ब्रेनवॉश
क्या पता चला, जांच कैसे आगे बढ़ रही है
अब पुलिस और जांच एजेंसियां तुफैल के खिलाफ सारे सबूत जोड़ रही हैं. उनका मकसद है कि दिल्ली ब्लास्ट की साजिश से जुड़ा हर छोटा-बड़ा किरदार सामने आए. आने वाले दिनों में पुलिस उसके कॉन्टैक्ट्स, फोन रिकॉर्ड्स और गतिविधियों की और गहराई से जांच करेगी. इससे धमाके की सच्चाई और उसमें शामिल नेटवर्क की परतें खुलेंगी.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










