
रेगिस्तान सफारी के दौरान विदेशी लड़की से हुआ था इश्क, 50 साल बाद वापस आ रही प्रेमिका
AajTak
1970 के दशक में ऑस्ट्रेलिया की एक लड़की भारत के राजस्थान में घूमने के लिए आई थी, और उसे जैसलमेर के इस शख्स से प्यार हो गया था.
प्यार की कोई उम्र नहीं होती, कोई सीमा नहीं होती. ऐसा ही मामला सामने आया है राजस्थान के जैसलमेर से जहां एक 82 साल के चौकीदार की प्रेमिका 50 साल बाद विदेश से वापस आएगी. ऑस्ट्रेलिया से वह प्रेमिका सिर्फ चौकीदार से मिलने आ रही हैं. (Photos: IG- haumansofbombay) दरअसल, ह्यूमन ऑफ बॉम्बे के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर इस बड़ी ही दिलचस्प कहानी के बारे में जानकारी दी गई है. यह कहानी राजस्थान के जैसलमेर जिले में स्थित कुलधरा गांव के 82 वर्षीय गेटकीपर की है. 1970 के दशक में ऑस्ट्रेलिया की एक लड़की भारत के राजस्थान में घूमने के लिए आई थी, और उसे जैसलमेर के इस शख्स से प्यार हो गया था. चौकीदार ने खुद बताया कि मैं जब मरीना से पहली बार मिला, तब 30 साल का था, वह रेगिस्तान सफारी के लिए आई थी. पांच दिन की उस यात्रा में मैंने उसे ऊंट की सवारी सिखाई थी और तभी हम एक-दूजे को दिल दे बैठे थे.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












