
रेगिस्तान में रॉयल वेडिंग! फिल्मी सितारे हों या बिजनेस टाइकून, स्टेटस सिंबल बनी राजस्थान में शादी
AajTak
Rashmika Mandanna Wedding: रश्मिका मंदाना और विजय देवराकोंडा की शादी की वजह से एक बार फिर राजस्थान की रॉयल वेडिंग चर्चा में है. समझते हैं राजस्थान कैसे रॉयल वेडिंग के लिए पहली पसंद बन रहा है.
अब राजस्थान की तस्वीर थोड़ी बदल रही है. अब राजस्थान के नाम आने पर दिमाग में आने लगी है महंगी शादियां, जिनमें डिजाइनर लहंगे और शेरवानी पहने सेलेब्स, शादी में शिरकत करने वाले ट्रंप परिवार जैसे मेहमान. दरअसल, अब वो ही रेत के टीलों वाला राजस्थान महंगी शादियां का 'ब्रांड' बन गया है और मशहूर हस्तियों के लिए शादी का स्टेट्स सिंबल. जिस हिसाब से देश-विदेश की हस्तियां राजस्थान में शादी कर रही हैं, उस हिसाब से लग रहा है कि अगर राजस्थान में शादी नहीं की तो समझिए वेडिंग रॉयल नहीं था.
अभी वैसे राजस्थान में शादियों की बात इसलिए हो रही है, क्योंकि फिल्म एक्टर विजय देवराकोंडा और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना भी राजस्थान के उदयपुर में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. 26 फरवरी को दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. शादी उदयपुर में शाही अंदाज में होगी. उनके प्री-वेडिंग फंक्शन्स जोरों-शोरों पर चल रहे हैं. शादी में सिर्फ कपल के परिवारवाले और करीबी रिश्तेदार ही शामिल होंगे.
वैसे लग्जरी होटल तो देशभर में है, लेकिन फर्क ये है कि यहां लोकेशन, विरासत, विजुअल ड्रामा तीनों एक साथ मिलते हैं. उदाहरण के लिए मेहरानगढ़ फोर्ट के सामने फेरे लेने का फोटो किसी बीच वेडिंग से ज्यादा सिनेमैटिक लगता है. यानी राजस्थान ने खुद को सिर्फ डेस्टिनेशन नहीं, 'ड्रीम सेट' बना लिया है और अब राजस्थान टूरिस्ट स्टेट से आगे बढ़कर 'वेडिंग डेस्टिनेशन ब्रांड' बन रहा है.
दिलचस्प बात ये है कि अब सिर्फ जयपुर-उदयपुर-जोधपुर ही नहीं, बल्कि जैसलमेर, रणथंभौर, पुष्कर और बूंदी जैसे शहर भी वेडिंग मैप पर आ चुके हैं. राजस्थान ने अपने पूरे भूगोल को वेडिंग प्रोडक्ट बना दिया है. यह बदलाव अचानक नहीं आया—इसके पीछे एक ट्रेंड-सेटर शादी थी जिसने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा. वह शादी थी 2007 में ब्रिटिश अभिनेत्री Elizabeth Hurley और भारतीय उद्योगपति Arun Nayar की, जो जोधपुर के शाही होटल उम्मेद भवन पैलेस में हुई थी. कई दिनों तक चले इस समारोह की तस्वीरें अंतरराष्ट्रीय मीडिया में छाईं रहीं. वेडिंग इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स मानते हैं कि इसी इवेंट ने पहली बार दुनिया को दिखाया कि भारत में भी ऐसी रॉयल वेडिंग हो सकती है, जो यूरोप के किलों या टस्कनी विला को टक्कर दे.
इसके बाद राजस्थान में हाई-प्रोफाइल शादियों का सिलसिला शुरू हो गया. Katy Perry-Russell Brand ने रणथंभौर में शादी की, फिर प्रियंका चोपड़ा- निक जोनस, कैटरीना कैफ-विक्की कौशल और कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा, हार्दिक पंड्या, राघव चड्ढा-परिणीति चोपड़ा जैसे सितारों ने भी राजस्थान को चुना. नतीजा यह हुआ कि सेलिब्रिटी कल्चर में एक अनकहा नियम बन गया अगर शादी को 'रॉयल' दिखाना है, तो लोकेशन राजस्थान होनी चाहिए.
आंकड़े बताते हैं कि यहां हर साल औसतन 15 से 20 लाख शादियां होती हैं. इनमें से एक हिस्सा डेस्टिनेशन वेडिंग का है, जो तेजी से बढ़ रहा है. बिजनेस स्टैंडर्स की एक रिपोर्ट में बताया गया कि इनमें से 25 फीसदी शादियां कम बजट की होती हैं, 50 फीसदी मध्यम बजट (10 लाख रुपये तक) की होती हैं, 20 प्रतिशत हाई बजट (50 लाख रुपये तक) की होती हैं और 5 से 7 प्रतिशत शादियों का बजट 50 लाख रुपये से 3 करोड़ रुपये तक होता है. डेस्टिनेशन वेडिंग में 2 करोड़ रुपये से लेकर 20-25 करोड़ रुपये तक का खर्च आ सकता है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







