
रेगिस्तान में भटका कपल, बेसुध गर्लफ्रेंड के लिए छांव बनकर लेटा रहा शख्स, ऐसे बची जान, Video
AajTak
अमेरिका के कैलिफोर्निया में बीच रेगिस्तान से एक कपल को रेस्क्यू किया गया है. ट्रेकिंग के लिए निकले कपल का पानी बीच रेगिस्तान में ही खत्म हो गया जिस कारण लड़की बेसुध हो गई और लड़के ने रेस्क्यू के लिए पुलिस से मदद की मांग की थी.
कैलिफोर्निया के रेगिस्तान में प्यास से बेसुध पड़े एक कपल को पुलिस ने रेस्क्यू किया है. दक्षिणी कैलिफोर्निया के जोशुआ ट्री नेशनल पार्क रेगिस्तान में ट्रेकिंग के लिए गए कपल की कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई थीं जिसमें एक शख्स अपनी गर्लफ्रेंड को धूप से बचाने की कोशिश में उसके ऊपर छांव बना लेटा हुआ दिख रहा था.
अमेरिकी न्यूज चैनल फॉक्स न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शख्स प्यास से बेसुध पड़ी अपनी गर्लफ्रेंड को बचाने की कोशिश कर रहा था. दोनों जितना पानी लेकर चले थे, वो बीच रास्ते में ही खत्म हो गया था जिससे लड़की बेहोश हो गई.
कपल का रेस्क्यू करने वाले Riverside काउंटी शेरिफ ऑफिस की तरफ से बताया कि शख्स ने 911 पर कॉल कर पुलिस को बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड बेहद कमजोर हो गई है और डिहाइड्रेशन की शिकार है. इसके बाद अधिकारियों ने एक हेलिकॉप्टर भेजा जिससे कपल को रेगिस्तान से वापस लाया जा सके. अधिकारियों ने बताया कि जब बचावकर्मी कपल के पास पहुंचे तब वो दोनों एक सूखी सी जगह में लेटे हुए थे.
Riverside काउंटी शेरिफ ऑफिस के एविएशन यूनिट की तरफ से इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी शेयर किया गया है जिसमें देखा जा सकता है कि हेलिकॉप्टर जमीन पर लेटे कपल की तरफ बढ़ रहा है. वीडियो में दिखा रहा है कि शख्स अपनी गर्लफ्रेंड को बचाने के लिए उसके ऊपर लेटा है ताकि उसे धूप से बचाया जा सके. यह रेस्क्यू 9 जून को किया गया था.
बचावकर्मी पहले शख्स को और उसके बाद उसकी बेसुध पड़ी गर्लफ्रेंड को रेस्क्यू करते हैं. विभाग ने कहा कि लड़की की हालत बहुत खराब थी इसलिए मेडिकल सुविधा युक्त एक अन्य हेलिकॉप्टर को रेस्क्यू साइट पर लाया गया ताकि उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया जा सके. वहीं, शख्स को एंबुलेस से नजदीकी अस्पताल ले जाया गया.
क्या बोले पायलट?

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा ने आजतक के साथ खास बातचीत में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर खुलकर बात की. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने अच्छे रिश्तों के बारे में बताया और कहा कि मोदी से बात करने के लिए उन्हें सोशल मीडिया की आवश्यकता नहीं होती, वे सीधे फोन पर बात कर लेते हैं. डोनाल्ड ट्रंप पर हल्के तंज भी उन्होंने दिए. साथ ही, महात्मा गांधी को अपने जीवन का आदर्श भी बताया जो उनके दृष्टिकोण और जीवनशैली का प्रतीक है.

मध्य पूर्व में बढ़ती अमेरिकी सैन्य तैनाती के बीच ईरान पर संभावित हमले की आशंकाएं तेज हैं. सीमित स्ट्राइक से लेकर शासन परिवर्तन, सैन्य शासन, क्षेत्रीय जवाबी हमले और होर्मुज स्ट्रेट में बाधा तक कई परिदृश्य सामने हैं. किसी भी कदम का असर सिर्फ ईरान नहीं, बल्कि पूरे पश्चिम एशिया की स्थिरता और वैश्विक ऊर्जा बाजार पर पड़ सकता है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.










