
रेखा, शिखा, प्रवेश, आशीष, विजेंद्र या कोई सरप्राइज... दिल्ली में किसको ताज, आज खुलेगा राज?
AajTak
बीजेपी का अब तक का इतिहास उठाकर देखा जाए तो पार्टी सरप्राइज नाम का ऐलान करती रही है. मध्य प्रदेश में मोहन यादव, राजस्थान में भजन लाल शर्मा और हरियाणा में नायब सिंह सैनी इसके उदाहरण हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि क्या इन राज्यों की तर्ज पर बीजेपी दिल्ली में भी किसी सरप्राइज नाम का ऐलान करेगी? या फिर लोकप्रिय चेहरों पर दांव चलेगी.
दिल्ली का नया मुख्यमंत्री कौन होगा? इस सस्पेंस से आज पर्दा उठने जा रहा है. बीजेपी की संसदीय दल की बैठक शुरू हो गई है. सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में सीएम के नाम पर मुहर लगेगी. इसके बाद शाम सात बजे विधायक दल की बैठक के बाद नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया जाएगा. ऐसे में नया सीएम होगा इसके कयास लगने शुरू हो गए हैं.
बीजेपी का अब तक का इतिहास उठाकर देखा जाए तो पार्टी सरप्राइज नाम का ऐलान करती रही है. मध्य प्रदेश में मोहन यादव, राजस्थान में भजन लाल शर्मा और हरियाणा में नायब सिंह सैनी इसके उदाहरण हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि क्या इन राज्यों की तर्ज पर बीजेपी दिल्ली में भी किसी सरप्राइज नाम का ऐलान करेगी? या फिर लोकप्रिय चेहरों पर दांव चलेगी.
सूत्रों की माने तो सीएम की रेस में प्रवेश वर्मा से लेकर शिखा राय, रेखा गुप्ता, विजेंद्र गुप्ता या फिर आशीष सूद का नाम सामने आ रहा है. इसके अलावा सतीश उपाध्याय और मोहन सिंह बिष्ट भी रेस में बताए जा रहे हैं.
इस लिस्ट में पहला नाम प्रवेश वर्मा का है. नई दिल्ली विधानसभा सीट से अरविंद केजरीवाल को हराकर प्रवेश वर्मा को फिलहाल सीएम रेस में फ्रंटरनर माना जा रहा है. दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा 115.65 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं और उन पर एक क्रिमिनल केस है.
इन मुख्यमंत्री के दावेदारों में दूसरा नाम रेखा गुप्ता का है, जो 50 साल की हैं और शालीमार बाग से जीती हैं. दिल्ली बीजेपी की महासचिव और महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं. लिस्ट में तीसरा नाम विजेंद्र गुप्ता (61) का है. विजेंद्र गुप्ता ने रोहिणी सीट से हैट्रिक लगाई है. वो आम आदमी पार्टी की लहर में भी जीते हैं. उनके पास 16.1 करोड़ की संपत्ति है और 4 क्रिमिनल केस दर्ज हैं. विजेंद्र गुप्ता दिल्ली विधानसभा में नेता विपक्ष भी रह चुके हैं. इस तरह तजुर्बे के मामले में वो बाकियों से काफी आगे हैं.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









