
रूस से S-400 मिसाइल खरीद को लेकर भारत ने दिया अमेरिका को जवाब
AajTak
रूस के राष्ट्रपति 6 दिसंबर को भारत आ रहे हैं. उनके दौरे से पहले रूस से मिसाइल रक्षा सौदे पर भारत ने अमेरिका को जवाब दिया है. भारत ने कहा है कि वो ‘किसी के दबाव’ में नहीं आने वाला.
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 22वें भारत-रूस वार्षिक सम्मेलन के लिए 6 दिसंबर को भारत आ रहे हैं. भारत-रूस के बीच एस-400 मिसाइल सिस्टम ख़रीद को लेकर हुए एक करार के मद्देनजर पुतिन के इस दौर को बेहद अहम माना जा रहा है. दोनों देशों के बीच हुए रक्षा सौदे को लेकर अमेरिकी प्रतिबंधों के खतरे के बीच भारत ने अमेरिका को दो टूक जवाब दिया है कि वो ‘किसी के दबाव’ में नहीं आने वाला.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











