
रूस से भारत को दूर करने के लिए अमेरिका ने उठाया बड़ा कदम
AajTak
इंडो-पैसेफिक रीजन में चीन से मुकाबला करने और भारत की हथियार के लिए रूस पर से निर्भरता कम करने के लिए भारत और अमेरिका ने एक रक्षा पहल की शुरुआत की है. इस रक्षा पहल को 'यूएस-इंडिया इनिशिएटिव ऑन क्रिटिकल एंड इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज' नाम दिया गया है.
चीन से मुकाबला करने के लिए भारत और अमेरिका ने महत्वाकांक्षी तकनीक और रक्षा पहल शुरू की है. भारत-प्रशांत (इंडो-पैसिफिक) क्षेत्र में चीन का मुकाबला करने और हथियारों के लिए रूस पर से निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका और भारत उन्नत रक्षा और कंप्यूटिंग प्रौद्योगिकी साझा करने की योजना बना रहे हैं. अमेरिका कई बार कह चुका है कि हथियारों के लिए रूस पर अपनी निर्भरता की वजह से भारत उसके ज्यादा करीब है इसलिए अमेरिका भी भारत को आधुनिक तकनीक मुहैया कराने में सहयोग करेगा.
इस रक्षा पहल में जनरल इलेक्ट्रिक कंपनी जेट इंजनों का साझा उत्पादन भी शामिल हो सकता है. ऐसा माना जा रहा है कि अमेरिका चाहता है कि चीन से मुकाबला करने के लिए भारत हथियार के लिए रूस पर निर्भर नहीं रहे.
इस रक्षा पहल को 'यूएस-इंडिया इनिशिएटिव ऑन क्रिटिकल एंड इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज' नाम दिया गया है. सेना और आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करने के व्यापक एजेंडे के साथ भारत और अमेरिका ने मंगलवार को इस योजना की जानकारी दी.
'द इनिशिएटिव ऑन क्रिटिकल एंड इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज' चीन का मुकाबला करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की ओर से सहयोगी देशों के साथ मिलकर काम करने के लिए उठाया गया कदम है.
अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, "भू-राजनीतिक चुनौतियों का फ्रेमवर्क केवल रूस या चीन की ओर से ही नहीं बनाया जाएगा. क्योंकि चीन की आक्रामक सैन्य रणनीति और आर्थिक ताकत का गहरा असर भारत की राजधानी दिल्ली के अलावा दुनिया भर की राजधानियों पर पड़ा है."
चीन से मुकाबला करने के लिए भारत और अमेरिका के बीच कई अहम समझौते

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









