
रूस से जंग में यूक्रेन को मिला 'सेफ्टी कवच', अमेरिका ने भेजा घातक NASAMS मिसाइल सिस्टम
AajTak
यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने कहा कि अमेरिका ने उन्हें घातक और अत्याधुनिक NASAMS मिसाइल दिया है. यह एक हवाई सुरक्षा सिस्टम है. इसकी मदद से यूक्रेन रूस को करारा जवाब देगा. यह रूस के ड्रोन्स, विमानों और अत्याधुनिक क्रूज मिसाइलों को आसमान में खत्म कर देगा. जानिए इस मिसाइल की खासियत...
अमेरिका (United States) ने रूस के खिलाफ जंग लड़ने के लिए और खुद को सुरक्षित रखने के लिए यूक्रेन (Ukraine) को अत्याधुनिक और घातक मिसाइल सिस्टम दिया है. यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की (Vladimir Zelenskyy) ने इस बात की पुष्टि की है. अब यूक्रेन के लिए Russia के ड्रोन्स, विमानों, फाइटर जेट्स और क्रूज मिसाइलों को हवा में ही खत्म करना और आसान हो जाएगा.
इस मिसाइल सिस्टम का नाम है NASAMS. यानी नेशनल/नॉर्वेनियन एडंवांस्ड सरफेस टू एयर मिसाइल सिस्टम (National Norwegian Advanced Surface to Air Missile System). इस मिसाइल सिस्टम को नॉर्वे और अमेरिका ने मिलकर बनाया है. इस मिसाइल सिस्टम से AIM-9 साइडविंडर या IRIS-T जैसी मिसाइलों को दागा जा सकता है. यह कम दूरी का ऐसा मिसाइल सिस्टम है जो सतह से हवा में मार करता है.
NASAMS एयर डिफेंस सिस्टम की खास बात ये है कि इसके लॉन्चर में छह खाने होते हैं. हर खाने में दो-दो मिसाइलें तैनात की जा सकती है. यानी एक लॉन्चर से 12 मिसाइलें छूट सकती हैं. जिसकी रेंज 30 से 50 किलोमीटर है. यानी मिसाइल इतनी दूरी पर मौजूद दुश्मन के हेलिकॉप्टर, ड्रोन, फाइटर जेट, विमान या क्रूज मिसाइलों को मार कर गिरा सकती है. लेकिन इस मिसाइल सिस्टम का राडार दुश्मन के टारगेट को 120 किलोमीटर दूर से ही पकड़ लेता है.
NASAMS मिसाइल सिस्टम के अब तक तीन वैरिएंट आ चुके हैं. जो सबसे नया वैरिएंट है वो NASAMS 3. इसे AMRAAM-ER भी बुलाया जाता है. यह अमेरिका के पैट्रियट (Patriot) एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम जैसा ही ताकतवर है. पहली जेनरेशन की NASAMS मिसाइल की रेंज सिर्फ 15 किलोमीटर थी. दूसरी जेनरेशन की 30 और तीसरे वैरिएंट की 50 किलोमीटर है.
@ZelenskyyUa said this evening that #Ukraine received the advanced #NASMAS air defense system, which the #US approved for sale last month, and which, among other things, is effective in intercepting #drones and advanced cruise missiles. pic.twitter.com/2eEn440rqT
अमेरिका के NASAMS एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम की मांग दुनिया के कई देशों में थी. अमेरिका ने उन्हें यह सिस्टम दिया भी है. जैसे- लिथुआनिया, ऑस्ट्रेलिया, चिली, इंडोनेशिया, नीदरलैंड्स, नॉर्वे, स्पेन, ओमान आदि. भारत के साथ भी इस मिसाइल सिस्टम को लेकर डील हो सकती थी लेकिन बाद में भारतीय वायुसेना ने इससे इंकार कर दिया. वायुसेना ने कहा कि हम अपने बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस प्रोग्राम के तहत बनने वाली मिसाइलों का उपयोग करेंगे.

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








