
रूस-यूक्रेन संघर्ष में मारे गए 2 भारतीय नागरिक, रूसी सेना में हुए थे भर्ती
AajTak
विदेश मंत्रालय (MEA) ने कहा है कि रूसी सेना द्वारा भर्ती किए गए दो भारतीय, यूक्रेन संघर्ष में मारे गए. भारत ने रूसी सेना द्वारा भारतीय नागरिकों की किसी भी तरह की और भर्ती को रोकने की भी मांग की है.
भारत के विदेश मंत्रालय ने बताया कि रूसी सेना में भर्ती हुए दो भारतीय नागरिक यूक्रेन संघर्ष में मारे गए. विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, 'मॉस्को स्थित भारतीय दूतावास ने रूसी सेना में शामिल सभी भारतीय नागरिकों की शीघ्र रिहाई और वापसी के लिए नई दिल्ली स्थित रूसी राजदूत और मॉस्को स्थित रूसी अधिकारियों के समक्ष इस मामले को जोरदार तरीके से उठाया है.'
विदेश मंत्री के बयान में आगे कहा गया कि भारत ने रूसी सेना द्वारा अपने नागरिकों की और ज्यादा भर्ती रोकने की भी मांग की है.
भारतीय नागरिकों से विदेश मंत्रालय की गुजारिश
मंत्रालय ने एक बार फिर भारतीय नागरिकों से रूस में रोजगार के अवसर तलाशते समय सावधानी बरतने का आग्रह किया है. मार्च में विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और रूसी सैन्य इकाइयों में जान जोखिम में डालने वाली नौकरियां करने से बचने का निर्देश दिया था. सावधानी बरतने का यह निर्देश रूसी सेना में सहायक कर्मचारी के रूप में काम कर रहे दो भारतीय नागरिकों की मौत के बाद आया है.
एक साप्ताहिक ब्रीफिंग में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने नागरिकों से अपील की कि वे रूसी सेना में सहायक नौकरियों के लिए एजेंटों द्वारा दिए जाने वाले प्रस्तावों से "बहकाए" न जाएं. उन्होंने कहा कि यह खतरे और जान को जोखिम में डालने वाला हो सकता है.
यह भी पढ़ें: 'मुकदमा चलेगा...', कतर से सामान लाने पर भारतीय नागरिकों को दूतावास ने दी चेतावनी

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











