
रूस-यूक्रेन युद्ध में भारत की भूमिका क्यों अहम? तस्वीरों से समझें
AajTak
रूस-यूक्रेन जंग के दौरान भारत SCO और जी-20 जैसे दो बड़े संगठनों का अध्यक्ष है. SCO की बैठक में रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की अध्यक्षता की तारीफ की थी. अब अमेरिका और फ्रांस के राजनयिकों ने अपील की है कि विश्व नेता के रूप में पीएम मोदी रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करें. देखें रिपोर्ट.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











