
रूस-यूक्रेन युद्ध में पलट रही बाजी? राष्ट्रपति जेलेंस्की ने किया 6000 वर्ग किमी इलाका छीनने का दावा
AajTak
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने मंगलवार को देश की जनता को संबोधित कर बताया कि सितंबर की शुरुआत से लेकर अब तक हमारे जवानों ने यूक्रेन के पूर्वी और दक्षिणी क्षेत्रों से 6,000 वर्ग किलोमीटर हिस्से को आजाद करा लिया है. अब हम रूस की सेना से और हिस्से वापस छीनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं.
रूस ने इस साल फरवरी में यूक्रेन पर हमला कर दिया था. बीते सात महीनों से जारी इस युद्ध में यूक्रेन डटकर रूस का सामना कर रहा है. यूक्रेन किसी भी कीमत पर घुटने टेकने को तैयार नहीं है. यूक्रेन की इसी हिम्मत और युद्ध कौशल के दम पर बीते शनिवार को रूस की सेना को यूक्रेन के खारकीव क्षेत्र से पीछे हटना पड़ा. अब यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने दावा किया है कि बीते 12 दिनों में उनकी सेना ने रूस के कब्जे से अपना लगभग 6,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र वापस छीन लिया है.
राष्ट्रपति जेलेंस्की ने मंगलवार को देश की जनता को संबोधित कर बताया, सितंबर की शुरुआत से लेकर अब तक हमारे जवानों ने यूक्रेन के पूर्वी और दक्षिणी क्षेत्रों से 6,000 वर्ग किलोमीटर हिस्से को आजाद करा लिया है. अब हम रूस की सेना से और हिस्से वापस छीनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं.
इसके अलावा ऐसी भी रिपोर्ट्स हैं कि यू्क्रेन की सेना रूस की सीमा तक पहुंच गई है और वह एक के बाद एक अपने गांवों को रूस के कब्जे से आजाद करा रही है.
मौजूदा स्थिति से लगता है कि रूस पर भारी पड़ रहा यूक्रेनः अमेरिका
एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाइट हाउस में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के स्ट्रैटेजिक कम्युनिकेशंस के समन्वयक जॉन किर्बी ने कहा कि हम यूक्रेन युद्ध पर करीब से नजर रखे हुए हैं. दक्षिण की तुलना में उत्तर में हो रही घटनाएं अधिक नाटकीय हैं. मैं राष्ट्रपति जेलेंस्की को यह तय करने दूंगा कि क्या उन्हें लगता है कि वे निर्णायक मोड़ पर पहुंच गए हैं. लेकिन स्पष्ट रूप से कम से कम डोनबास में तो यही लगता है कि यूक्रेन की सेना ने रूस पर बढ़त बना ली है.
किर्बी ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने उत्तर में रूस की सेना को पीछे हटते देखा है, विशेष रूप से खारकीव के आसपास के इलाकों में. वे अपने मोर्चे से पीछे हट गए हैं.

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








