
रूस-यूक्रेन युद्ध के 50 दिन, जानिए किसे कितना नुकसान हुआ और दुनिया का क्या कुछ दांव पर?
AajTak
Russia-Ukraine War: 50 दिन से चल रही जंग ने न सिर्फ रूस और यूक्रेन बल्कि पूरी दुनिया को खतरे में डाल दिया है. जंग से इस साल यूक्रेन की जीडीपी 45% और रूस की जीडीपी 11% तक गिर सकती है. संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि जंग की वजह से दुनियाभर में गरीबी और भुखमरी बढ़ सकती है.
Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन की जंग का आज 50वां दिन है. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने 24 फरवरी को यूक्रेन के खिलाफ जंग का ऐलान किया था. जब रूस और यूक्रेन में जंग शुरू हुई, तब किसी को भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि ये जंग इतनी लंबी खिंच जाएगी. जंग के इतने दिन गुजरने के बाद भी रूस को कोई बड़ी कामयाबी हाथ नहीं लगी है, बल्कि यूक्रेन पूरा तबाह हो चुका है.
संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, 50 दिनों की जंग में 46.56 लाख लोगों ने यूक्रेन छोड़ दिया है. ये लोग पड़ोसी देशों में अब शरणार्थियों की तरह जी रहे हैं. संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि अब तक जितने लोगों ने यूक्रेन छोड़ा है, उनमें से 90 फीसदी महिलाएं और बच्चे हैं. संयुक्त राष्ट्र ने चिंता जताई है कि ऐसे में अब इनकी तस्करी का खतरा भी बढ़ गया है.
इतने दिन की जंग में यूक्रेन को तो नुकसान ही हुआ है, लेकिन रूस की हालत भी कुछ कम खराब नहीं हुई है. दुनियाभर में रूस पर प्रतिबंध तो लग ही गए हैं, जिससे उसकी अर्थव्यवस्था को बड़ा झटका लगा है. इसके अलावा इस जंग में रूस के हजारों सैनिक भी मारे गए हैं.
ये भी पढ़ें-- एक ही बटन से न्यूक्लियर अटैक का आदेश दे सकते हैं पुतिन, जानिए कैसे काम करता है न्यूक्लियर ब्रीफकेस
सैन्य मोर्चे पर किसे कितना नुकसान हुआ?
- रूसः यूक्रेन का दावा है कि इस जंग में अब तक 19,800 रूसी सैनिक मारे जा चुके हैं. यूक्रेन ने रूस के 158 प्लेन, 143 हेलीकॉप्टर, 798 टैंक, 358 आर्टिलरी, 1964 बख्तरबंद गाड़ियां, 1429 सैन्य वाहन, 76 फ्यूल टैंक और 132 ड्रोन को मार गिराने का दावा भी किया है. इसके साथ ही 64 एंटी-एयरक्राफ्ट को भी तबाह करने का दावा यूक्रेन ने किया है. हालांकि, रूस ने 25 मार्च को कहा था कि इस जंग में उसके 1,351 सैनिक मारे गए हैं.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








