
रूस-यूक्रेन पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, देखें यूएस टॉप 10
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप ने प्रचंड जीत हासिल की है. वह दूसरी बार व्हाइट हाउस की कुर्सी पर बैठने को तैयार हैं. इस बीच ट्रंप ने ऐलान किया है कि वह रूस-यूक्रेन जंग का अंत करेंगे. ट्रंप ने बताया है कि उनका प्रशासन रूस-यूक्रेन जंग को समाप्त करने पर ध्यान केंद्रित करेगा. देखें वीडियो.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











