
रूस-पाकिस्तान में ये डील हुई फाइनल, भारत के लिए झटका!
AajTak
रूस और पाकिस्तान ने 'पाकिस्तान स्ट्रीम प्राकृतिक गैस पाइपलाइन' के निर्माण के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं. रूस के ऊर्जा मंत्रालय और मास्को में पाकिस्तानी दूतावास के अधिकारियों ने शुक्रवार को एक करार पर हस्ताक्षर किए.
रूस और पाकिस्तान के बीच रिश्ते मजबूत हो रहे हैं. अप्रैल में रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने ऊर्जा क्षेत्र में मदद मुहैया कराने के साथ पाकिस्तान को विशेष सैन्य उपकरण मुहैया कराने का आश्वासन दिया था. इसी क्रम में रूस ने पाकिस्तान की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए दोनों पक्षों में एक करार को हरी झंडी दी है. रूस और पाकिस्तान के बीच एक गैस पाइपलाइन के निर्माण के लिए समझौता हुआ है. रूस से पाकिस्तान का यह समझौता तब हुआ है जब अमेरिका ने भारत के पड़ोसी मुल्क के लिए सुरक्षा सहायता बहाल किए जाने से इनकार कर दिया है. (फोटो-Getty Images) बहरहाल, रूस और पाकिस्तान ने 'पाकिस्तान स्ट्रीम प्राकृतिक गैस पाइपलाइन' के निर्माण के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं. रूस के ऊर्जा मंत्रालय और मास्को में पाकिस्तानी दूतावास के अधिकारियों ने शुक्रवार को एक करार पर हस्ताक्षर किए. रूस के ऊर्जा मंत्रालय ने बताया कि रूसी ऊर्जा मंत्री निकोलाई शुलगिनोव और मास्को में पाकिस्तान के राजदूत शफकत अली खान ने समझौते पर हस्ताक्षर किए. (फोटो-@PakinRussia)
जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








