
रूस ने US के राष्ट्रपति जो बाइडेन पर लगाया ट्रैवल बैन, लिस्ट में 963 अमेरिकी
AajTak
रूस ने इस संबंध में अमेरिका के प्रतिबंधित लोगों की एक सूची जारी की है. इसमें राष्ट्रपति जो बाइडेन, उपराष्ट्रपति कमला हैरिस, विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन, पेंटागन लॉयड ऑस्टिन और सीआईए प्रमुख विलियम बर्न्स का नाम भी है.
रूस और यूक्रेन के बीच 88 दिन से युद्ध चल रहा है. इस युद्ध के बीच कई देशों के बीच तनाव और दूरियां बढ़ती देखी जा रही हैं. अमेरिका के खुलकर यूक्रेन के साथ खड़े होने पर रूस शुरू से सख्त ऐतराज जताता आ रहा है. अब रूस ने अमेरिका के 963 लोगों की यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है. ये सभी लोग रूस नहीं आ सकते हैं. इन नामों में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और अभिनेता मॉर्गन फ्रीमैन का नाम भी शामिल है.
रूस ने इस संबंध में अमेरिका के प्रतिबंधित लोगों की एक सूची जारी की है. इसमें अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस, विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन, पेंटागन लॉयड ऑस्टिन और सीआईए प्रमुख विलियम बर्न्स का नाम भी है. बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच 24 फरवरी से युद्ध चल रहा है.
रूस के पश्चिमी देशों के साथ बिगड़ रहे संबंध
रूसी विदेश मंत्रालय की वेबसाइट पर सूची जारी की गई है. रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा- हम इस बात पर जोर देते हैं कि वॉशिंगटन द्वारा शत्रुतापूर्ण व्यवहार किया गया है. दरअसल, 24 फरवरी को यूक्रेन पर आक्रमण के बाद से पश्चिमी देशों के साथ रूस के संबंध बिगड़ते देखे गए हैं. पहले अमेरिका और उसके सहयोगियों ने मास्को पर कठोर प्रतिबंध लगाए और यूक्रेन को हथियारों की सप्लाई के लिए अपील की.
कनाडा के पीएम और अफसरों को भी किया बैन
इसके अतिरिक्त, रूस ने कनाडा के प्रधानमंत्री की पत्नी सोफी ट्रूडो, कनाडाई वायुसेना के कमांडर एरिक जीन केनी और अधिकारियों और शीर्ष प्रबंधकों समेत 24 अन्य लोगों को देश में प्रवेश करने से रोक दिया है. वहीं, शनिवार को रूस ने फिनलैंड की गैस निर्यात पर रोक लगा दी है. फिनलैंड ने रूबल में भुगतान करने से मना कर दिया था. जिसके बाद रूस ने कड़ा कदम उठाया.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.








