
रूस ने यूक्रेन पर की मिसाइलों की बौछार, बच्चों का अस्पताल ध्वस्त, 29 लोगों की मौत
AajTak
रूस ने एक बार फिर यूक्रेन की राजधानी कीव पर मिसाइल से हमला किया है. इस हमले में 29 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई, जबकि सैकड़ों लोग घायल हो गए हैं. बच्चों का एक अस्पताल पूरी तरह ध्वस्त हो गया है. इसमें सात बच्चे भी मारे गए हैं.
रूस ने एक बार फिर यूक्रेन की राजधानी कीव पर मिसाइलों से जबरदस्त हमला किया है. इस हमले में 29 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई, जबकि सैकड़ों लोग घायल हो गए हैं. बच्चों का एक अस्पताल पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है. इसमें सात बच्चे भी मारे गए हैं. इसके साथ ही यूक्रेन के पांच अन्य शहरों पर भी रूस ने मिसाइल की बौछार कर दी. हमले के बाद चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई.
रूस के इस मिसाइल हमले से कीव पूरी तरह दहल उठा. कई इमारतें ध्वस्त हो गईं. कई जगहों पर धुएं का गुबार उठता देखा गया. बच्चों का अस्पताल तो पूरी तरह से बर्बाद हो गया है. इसके बाद रूस ने रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाकर हवाई हमला किया. इस मिसाइल हमले से जान-माल का काफी नुकसान हुआ है. रूस ने 40 से अधिक मिसाइलों से 5 शहरों को निशाना बनाया.
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने बताया कि कीव में रूसी हमले में आवासीय और व्यावसायिक इमारतों को नुकसान पहुंचा है. 29 लोगों की मौत हो चुकी है. मृतकों की संख्या बढ़ सकती है. बच्चों के अस्पताल में राहत और बचाव का काम युद्धस्तर पर जारी है. मलबे के नीचे फंसे लोगों की तलाश की जा रही है. इस हमले के बाद कीव के मेयर ने घटनास्थल का जायजा लिया है.
इस हमले की तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि रूस की तरफ से किया ये हमला कितना भयानक था. रूस ने इस बार किंजल हाइपरसोनिक मिसाइलों का उपयोग कर यूक्रेनी शहरों को निशाना बनाया. ये मिसाइल हमला यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा हमला बताया जा रहा है. रूस और यूक्रेन के बीच 2 साल से ज्यादा समय से युद्ध जारी है, लेकिन जंग थमने के आसार नहीं दिख रहे हैं.
बताते चलें कि मई महीने में भी रूस ने यूक्रेन पर बड़ा हमला किया था. इस हमले में ओडेसा स्थित 'हैरी पॉटर कैसल' के नाम से मशहूर यूक्रेनी इमारत तबाह हो गई थी. इस हैरी पॉटर कैसल में एक प्राइवेट लॉ इंस्टीट्यूट चल रहा था. मिसाइल हमले के बाद के एक वीडियो में इमारत में भीषण आग लगी हुई नजर आई थी. रूसी सेना ने शहर पर मिसाइलें, ड्रोन और बम दागे, जिससे मशहूर शैक्षणिक संस्थान जल उठा.
नीचे देखिए रूसी हमले से तबाह कीव की तस्वीरें...

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








