
रूस ने यूक्रेन के खारकीव पर किया बड़ा मिसाइल हमला, देखें दुनिया की बड़ी खबरें
AajTak
रूस ने यूक्रेन के खारकीव पर बड़े पैमाने पर हमला किया. जिसमें 23 यूक्रेनी घायल हुए. खारकीव के मेयर ने रूस पर नागरिकों पर अत्याधुनिक एस-400 मिसाइलों से हमले का आरोप लगाया. ढेरों बहुमंजिला इमारतें मलबे में तब्दील हो गईं. देखें दुनिया की बड़ी खबरें.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











