
रूस ने देख लिए हमारे फौलादी इरादे, बाइडेन का पुतिन पर सीधा निशाना
AajTak
राष्ट्रपति बाइडेन ने पॉलैंड की राजधानी वारसॉ से लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि रूस की सेना ने युद्ध अपराध किया है. इस युद्ध में रूस कभी नहीं जीत सकता. उसने सारी सीमाएं लांघ दी हैं. लेकिन यूक्रेन पीछे नहीं हटा और ना ही हटेगा. वह अभी भी आजाद है.
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन सोमवार को गुपचुप यूक्रेन पहुंच गए थे. इसके एक दिन बाद वह अब पोलैंड के दौरे पर हैं. यहां बाइडेन ने पोलैंड की धरती से रूस और उसके राष्ट्रपति पुतिन पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाएंगे.
राष्ट्रपति बाइडेन ने वारसॉ के ऐतिहासिक रॉयल कैसल में पोलैंड की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि रूस की सेना ने युद्ध अपराध किए हैं और रूस इस युद्ध में कभी नहीं जीत पाएगा. उसने सारी सीमाएं लांघ दी हैं. लेकिन यूक्रेन पीछे हटने वाला नहीं है. वह अभी भी आजाद है.
बाइडेन ने पुतिन पर बरसते हुए कहा कि रूस ने यह सोचकर यूक्रेन पर हमला किया था कि वह आसानी से जीत जाएगा और नाटो बिखर जाएगा.
उन्होंने कहा कि पुतिन समझते थे कि वह बहुत ताकतवर हैं लेकिन रूस ने अमेरिका के फौलादी इरादों को देख लिया है और वह समझ गए हैं कि यूक्रेन, हम और नाटो अब अधिक मजबूती से खड़े हो गए हैं. यूक्रेन बहुत बहादुर है और मजबूती से खड़ा है. नाटो पहले की तुलना में कहीं अधिक मजबूत हुआ है.
पुतिन की आक्रामकता ही फिनलैंड और स्वीडन के नाटो में शामिल होने की वजह है. पुतिन का मानना है कि पश्चिमी देशों में दृढ़ता और विश्वास की कमी है. लेकिन हम यूक्रेन के लिए पश्चिमी देशों के समर्थन को बिखरने नहीं देंगे. हम यूक्रेन के साथ खड़े हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि हम लोकतंत्र के लिए खड़े हुए हैं. हम संप्रभुता के लिए खड़े हुए हैं, यूक्रेन के लोगों के लिए खड़े हैं. हम जेलेंस्की और कीव के लिए खड़े हुए हैं, फिर चाहे कुछ भी हो जाए.

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








