
रूस ने तालिबान को किया आमंत्रित, पलटेगी पूरी तस्वीर?
AajTak
अफगानिस्तान में हुए सत्ता परिवर्तन के बाद से ही दुनिया के कई मुल्क अफगानिस्तान के हालातों के साथ तालमेल बैठाने के लिए कूटनीतिक प्रयास तेज कर रहे हैं. अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जा होने के बाद से ही भारत समेत अधिकतर देशों ने वहाँ से अपने दूतावास कर्मचारियों को बाहर निकाल लिया था लेकिन रूस उन चुनिंदा देशों में से था जिसने ना तो अफगानिस्तान से अपने दूतावास बंद किया था और ना ही रूस तालिबान सरकार को लेकर चिंतित दिखा था. अब रूस तालिबान को मॉस्को आने के लिए आमंत्रित कर रहा है.
अफगानिस्तान में हुए सत्ता परिवर्तन के बाद से ही दुनिया के कई मुल्क अफगानिस्तान के हालात के साथ तालमेल बैठाने के लिए कूटनीतिक प्रयास तेज कर रहे हैं. अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जा होने के बाद से ही भारत समेत अधिकतर देशों ने वहां से अपने दूतावास कर्मचारियों को बाहर निकाल लिया था लेकिन रूस उन चुनिंदा देशों में से था जिसने ना तो अफगानिस्तान से अपने दूतावास बंद किया था और ना ही रूस तालिबान सरकार को लेकर चिंतित दिखा था. अब रूस तालिबान को मॉस्को आने के लिए आमंत्रित कर रहा है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











