
रूस ने जैसे ही किया सीजफायर का ऐलान, रेलवे स्टेशन पर आ पहुंचा जनसैलाब, देखें
AajTak
रूस-यूक्रेन युद्ध अब अपने 12वें दिन में पहुंच चुका है. इसके चलते अब तक करीब 15 लाख लोग यूक्रेन छोड़कर जा चुके हैं. रूस ने एक बार फिर से यूक्रेन के 4 शहरों में सीजफायर का ऐलान किया है. ये चार शहर हैं राजधानी कीव, मारियुपोल, खारकीव और सुमी. तस्वीरों मे देखिए शहर छोड़ने के लिए कैसे खारकीव रेलवे स्टेशन पर लोगों का हुजूम उमड़ा हुआ है. रूस ने जैसे ही सीजफायर का ऐलान किया, तमाम लोग अपनी और अपने परिवार की जान बचाने रेलवे स्टेशन की ओर भागे. रेलवे स्टेशन पर बड़ी तादाद में लोगों की भीड़ जमा हो गई. हर कोई अस जंग से बचने के लिए बस खारकीव शहर छोड़ देना चाहता है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.












