
रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने फिर किया साबित, भारत है खास दोस्त
AajTak
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज कुछ घंटों के लिए भारत दौरे पर होंगे. लगभग दो सालों में पुतिन ने किसी विदेशी धरती का दौरा नहीं किया है. कोरोना महामारी के चलते पुतिन ने जी-20 और सीओपी26 जैसे ग्लोबल सम्मेलन में भी शामिल नहीं हो पाए थे. लेकिन भारत के साथ रूस के गहरे संबंधों का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पुतिन ने भारत आने का फैसला करते हुए एक द्विपक्षीय मुलाकात का फैसला किया है. माना जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान पीएम मोदी और पुतिन कई अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे.
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज कुछ घंटों के लिए भारत दौरे पर होंगे. लगभग दो सालों में पुतिन ने किसी विदेशी धरती का दौरा नहीं किया है. कोरोना महामारी के चलते पुतिन जी-20 और सीओपी26 जैसे ग्लोबल सम्मेलन में भी शामिल नहीं हो पाए थे. उन्होंने इसके चलते ही चीन का दौरा भी टाल दिया था. इस साल वे केवल अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन से कुछ देर मिलने के लिए 16 जून को जेनेवा गए थे. हालांकि, उस दौरान भी पुतिन किसी तीसरे ही देश में बाइडेन से मुलाकात कर रहे थे.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.












