
रूस के खिलाफ ये फैसला लेकिन भारत के लाखों लोग होंगे प्रभावित
AajTak
यूक्रेन के साथ युद्ध के कारण रूस पर जारी आर्थिक प्रतिबंध के बीच जी-7 देशों ने रूस पर नए प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है. G-7 समूह ने यह प्रतिबंध रूसी अर्थव्यवस्था को कमजोर करने के मकसद से लगाया है. जी-7 का यह नया प्रतिबंध भारत के लाखों डायमंड श्रमिकों के लिए संकट का सबब बन सकता है.
हाल ही में संपन्न हुए जी-7 समिट में सदस्य देशों ने रूस पर और कड़े प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है. रूस पर आर्थिक दबाव बढ़ाने के लिए जी-7 देशों ने रूसी जहाज, विमान और रूसी हीरों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है. इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस नए प्रतिबंध से भारत के डायमंड इंडस्ट्री में काम कर रहे दस लाख श्रमिकों का रोजगार अधर में लटक गया है.
दरअसल, दुनिया के लगभग 90 प्रतिशत हीरों की कटिंग और पॉलिशिंग भारत में होती है. इन हीरों में रूसी हीरे भी शामिल होते हैं. भारत रूस के अलरोसा से हीरे आयात करता है. दुनिया के कुल हीरे का लगभग 30 प्रतिशत हीरे का उत्पादन अलरोसा में होता है. आयातित हीरों को भारतीय डायमंड कंपनियां कटिंग और पॉलिशिंग कर जी-7 देशों को निर्यात करती हैं.
G-7 देशों की ओर से रूस पर नए प्रतिबंध की घोषणा के बाद जेम एंड ज्वैलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (GJEPC) के चेयरमैन विपुल शाह ने कहा है कि अगर रूस पर यह प्रतिबंध जारी रहा तो भारत के 10 लाख लोगों के रोजगार पर तलवार लटक जाएगी.
जी-7 देशों ने रूस पर लगाए नए प्रतिबंध
रूसी अर्थव्यवस्था को कमजोर करने के मकसद से पश्चिमी देश यूक्रेन युद्ध की शुरुआत से ही रूस पर आर्थिक प्रतिबंध लगाए हुए हैं. इस आर्थिक प्रतिबंध के कारण रूसी राजस्व में लगभग 50 प्रतिशत की गिरावट भी देखी गई. लेकिन रूस ने हीरा निर्यात को बढ़ाकर इसकी भरपाई करने की कोशिश की.
रिपोर्ट के मुताबिक, रूस ने 2021 में सिर्फ हीरा निर्यात से लगभग 4 अरब डॉलर की कमाई की थी. इसलिए बहुत पहले से ही यह कयास लगाए जा रहे थे कि अमेरिका और यूरोपीय यूनियन रूसी हीरों पर कड़े प्रतिबंध लगा सकते हैं.

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








