
रूस की ब्रिटेन को धमकी- अगली बार हिमाकत की तो बम से उड़ा देंगे
AajTak
ब्रिटेन के विध्वंसक युद्धपोत के कालासागर में दाखिल होने के बाद रूस ने आक्रामक रुख अपनाया है. रूस ने चेतावनी दी है कि अगर ब्रिटिश नौसेना ने आगे कोई उकसावे वाली कार्रवाई की तो वह इस बार युद्धपोत पर सीधे बम बरसाएगा.
रूस और ब्रिटेन में तनाव बढ़ता जा रहा है. ब्रिटेन के विध्वंसक युद्धपोत के कालासागर में दाखिल होने के बाद रूस ने आक्रामक रुख अपनाया है. रूस ने चेतावनी दी है कि अगर ब्रिटिश नौसेना ने आगे कोई उकसावे वाली कार्रवाई की तो वह इस बार युद्धपोत पर सीधे बम बरसाएगा. रूस के उप विदेश मंत्री सर्जेई रिबकोव ने कहा है कि वो अपील और मांग करते हैं कि ब्रिटेन अंतरराष्ट्रीय कानूनों का पालन करे. अगर वह ऐसा नहीं करता है तो हम सीधे बमबारी भी कर सकते हैं. (फोटो-Getty Images) रूस ने ब्रिटेन पर जानबूझकर उकसावे वाली कार्रवाई करने का आरोप लगाया है. रूस ने अपनी नाराजगी जाहिर करने के लिए मॉस्को में ब्रिटेन के राजदूत को तलब किया है. (फोटो-Getty Images)
वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











