
रूस की नैय्या यूं पार लगा रहे हैं भारत और चीन, की ये बड़ी मदद
AajTak
एशिया में निर्यात किए जाने वाले रूस के प्रमुख कच्चे तेल ईएसपीओ ब्लेंड की कीमत में एक बार फिर उछाल देखने को मिला है. भारत और चीन जैसे रूस के तेल के शीर्ष खरीदारों की ओर से मांग बढ़ने के बीच ऐसा हुआ है. यूरोप में निर्यात होने वाले रूस के यूरल्स तेल की कीमतों में भी धीरे-धीरे सुधार हो रहा है.
एशिया में निर्यात किए जाने वाले रूस के प्रमुख कच्चे तेल ईएसपीओ ब्लेंड (ESPO Blend) की कीमत में दोबारा उछाल देखने को मिला है. ट्रेडर्स का कहना है कि भारत और चीन जैसे रूस के तेल के शीर्ष खरीदारों की ओर से मांग बढ़ने के बीच यह उछाल आया है. इससे पहले ईएसपीओ ब्लेंड तेल की कीमत अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई थी. पश्चिमी देशों के दबाव के बावजूद भारत ने रूस से तेल खरीदना जारी रखा है.
रूस के लोडिंग पोर्ट कोजमिनो से निर्यात किए गए कच्चे तेल की कीमत में गिरावट देखी गई थी लेकिन मई में तेल पर 20 डॉलर प्रति बैरल से अधिक की रिकॉर्ड छूट दी गई. दरअसल यूक्रेन पर हमले की वजह से पश्चिमी देशों ने रूस पर कई तरह के आर्थिक प्रतिबंध लगा दिए थे.
हालांकि, यूरोपीय यूनियन ने पिछले महीने रूस पर प्रभावी हुए प्रतिबंधों में बदलाव किया है. रूस की सरकारी तेल कंपनियों रोसनेफ्ट (Rosneft) और गैजप्रोमनेफ्ट (Gazpromneft) से तेल की खेपों के भुगतान पर लगे प्रतिबंधों में ढील दे दी है.
सूत्रों का कहना है कि सितंबर के अंत से अक्टूबर की शुरुआत के बीच लोड की गई तेल की दो खेपों को मिडिल ईस्ट बेंचमार्क दुबई पर समान कीमत पर बेचा गया. भारतीय और चीन की स्वतंत्र तेल रिफाइनरीज को इन खेपों की कीमत मिडिल ईस्ट से मिलने वाले तेल की तुलना में अधिक सस्ती लगी. जबकि दोनों के तेल की गुणवत्ता एक जैसी ही थी.
इसके विपरीत सितंबर में होने वाली लोडिंग के लिए अबू धाबी का मुरबान क्रूड 12-13 डॉलर प्रति बैरल की कीमत पर बेचा गया.
सूत्र ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पहचान उजागर नहीं करने की शर्त पर ब्लूमबर्ग को बताया, एशिया की तेल रिफाइनरीज के बीच रूस का तेल बहुत लोकप्रिय है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











