
रूस की इस बड़ी योजना में भारत के शामिल होने पर अमेरिका के छूटे पसीने
AajTak
रूस ने पिछले महीने वोस्तोक 2022 सैन्याभ्यास की योजनाओं का ऐलान किया था. इस सैन्याभ्यास में बेलारूस, चीन, मंगोलिया और तजाकिस्तान भाग लेंगे. वोस्तोक 2022 मिलिट्री ड्रिल रूस सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ प्रमुख वालेरी गेरासिमोव की अगुवाई में होगी. सैन्याभ्यास पांच सितंबर से शुरू हो सकता है. यूक्रेन पर हमले के बाद यह रूस में पहला व्यापक बहुराष्ट्रीय सैन्याभ्यास होगा.
अमेरिकी सरकार ने यूक्रेन युद्ध के बीच रूस के साथ संयुक्त सैन्याभ्यास में भारत के भाग लेने की योजनाओं को लेकर चिंता जताई है. हालांकि, अमेरिकी सरकार का कहना है कि हर देश के पास अपने खुद के फैसले लेने का अधिकार है. इससे यह संकेत मिलता है कि अमेरिका इन सैन्याभ्यासों में दखल नहीं देगा. इस सैन्याभ्यास पर कई देशों की नजर होगी क्योंकि चीन, ताइवान का मामला अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गरमाया हुआ है. दूसरी तरफ रूस और यूक्रेन के बीच फरवरी से युद्ध जारी है.
रूस ने पिछले महीने वोस्तोक सैन्याभ्यास करने की योजनाओं का ऐलान किया था, जिसमें बेलारूस, चीन, मंगोलिया और तजाकिस्तान भाग लेंगे. वोस्तोक 2022 (Vostok 2022) सैन्याभ्यास रूस सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ प्रमुख वालेरी गेरासिमोव की अगुवाई में होगा. सैन्याभ्यास पांच सितंबर से शुरू हो सकता है.
इससे पहले रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा था कि सैन्याभ्यास में भाग लेने वाले देश पूर्वी क्षेत्र में अपनी सैन्य सुरक्षा बनाए रखने का अभ्यास करेंगे.
रूस के साथ इस सैन्याभ्यास में हिस्सा लेने में भारत की संभावित भागीदारी के बारे में पूछने पर व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन पियरे ने कहा, रूस के साथ किसी भी देश के सैन्याभ्यास को लेकर अमेरिका चिंतित है. रूस ने बिना किसी उकसावे के यूक्रेन पर हमला किया है. लेकिन यह भी जाहिर है कि हर देश अपने हिसाब से फैसले लेने के लिए मुक्त है और मैं यह फैसला उन देशों पर छोड़ती हूं.
भारत को लेकर कही ये बात
यह पूछने पर कि इस मामले में भारत पर दबाव क्यों नहीं बनाया जा रहा है. इस पर जीन पियरे ने कहा, हमें रूस के साथ सैन्याभ्यास में हिस्सा लेने वाले हर देश को लेकर चिंता है.

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








