
रूस का डिटेंशन कैंप में रखे जाते हैं पुतिन के विरोधी, जानिए क्यों होती रही है नाजी कैंपों से तुलना
AajTak
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आलोचक एलेक्सी नवलनी जेल से लापता हैं. कैदियों की लिस्ट से भी उनका नाम गायब बताया जा रहा है. कथित तौर पर उन्हें पीनल कॉलोनी से कहीं और भेज दिया गया. ये वही कॉलोनी है, जिसकी तुलना नाजियों के डिटेंशन कैंप से होती रही है. यहां कैदियों को भीषण यंत्रणा दी जाती थी.
रूस के बारे में माना जाता है कि उस देश में कोई विपक्ष नहीं. जो भी सत्ता में आएगा, वो अगले कई सालों के लिए विरोधियों को दबाकर रखेगा. अगर कोई आवाज उठाने की कोशिश करे, तो वो या तो गायब हो जाता है या फिर संदिग्ध हालातों में मौत हो जाती है. ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जब पुतिन के कार्यकाल में विरोधी गायब हो गए. अब एलेक्सी नवलनी के बारे में यही कहा जा रहा है.
पुतिन के धुर विरोधी नवलनी को कथित तौर पर चरमपंथी समूह बनाने के लिए पीनल कॉलोनी यानी एक खास तरह की जेल में रखा गया था. दूसरे वर्ल्ड वॉर के समय रूस पर आरोप लगा कि वो दुश्मन सेना और आम नागरिकों को एक जेल में डाल रही है. यहां बंदियों से इतनी मेहनत करवाई जाती थी कि वे दम तोड़ दें.
साइबेरिया से सटे इन कैंपों में न तो बर्फबारी से बचाने का इंतजाम था, न ही भरपेट खाना और इलाज मिलता था. इस कैंप को गुलाग कहा गया. युद्ध के बाद गुलाग बंद हो गया, लेकिन उसका नया रूप आ गया. इसे ही पीनल कॉलोनी कहते हैं.
यात्रा के दौरान ही बीमार पड़ जाते हैं कैदी
रूस में 800 से ज्यादा पीनल कॉलोनीज हैं. ये बर्फीली सीमाओं से सटे हुए हैं, जहां तक जाने के लिए कोई खास सुविधा नहीं है. अक्सर राजनैतिक बंदियों को वहां भेजा जाता है. इस तक पहुंचने का सफर भी अपने-आप थकाने वाला होता है. एमनेस्टी इंटरनेशनल के मुताबिक, कॉलोनी तक पहुंचने में एक महीने का समय भी लग सकता है.
ये यात्रा ट्रेन, बस, बर्फ हर जगह से होते हुए गुजरती है. इस दौरान ही कई कैदी बीमार पड़ जाते हैं. महिलाओं की स्थिति और खराब है. उनके लिए 40 के करीब ही कॉलोनीज हैं, जो रूस के बर्फीले इलाकों में हैं. वहां सफर के दौरान वे दुनिया से लगभग कट जाती हैं.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.








