
रूस और यूक्रेन युद्ध रुकवाने के लिए क्या कर रहा भारत? एस जयशंकर ने बताया
AajTak
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रूस और यूक्रेन युद्ध को लेकर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि भारत प्रयास कर रहा है कि कुछ ऐसा हो पाए जिससे इन दोनों देशों के बीच बातचीत शुरू हो सके. भारत कभी यह नहीं मानता है कि युद्ध के मैदान से किसी भी चीज का हल निकाला जा सकता है.
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने न्यूयॉर्क में आयोजित एक इवेंट के दौरान रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध रुकवाने को लेकर भारत की स्थिति पर बात की. विदेश मंत्री ने कहा कि भारत प्रयास कर रहा है कि कुछ ऐसा हो पाए जिससे इन दोनों देशों के बीच बातचीत शुरू हो सके. एस जयशंकर ने कहा कि, ''हम मानते हैं कि युद्ध किसी भी विवाद को खत्म करने का तरीका नहीं है. हमें ऐसा नहीं लगता है कि युद्ध के मैदान से किसी भी चीज का हल निकाला जा सकता है.''
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आगे कहा कि किसी न किसी बिंदु पर जाकर बातचीत जरूर होगी और इस बातचीत में दोनों पक्ष शामिल होंगे. युद्ध रोकने के लिए यह वार्ता कभी एकतरफा नहीं होगी.
विदेश मंत्री ने कहा कि ऐसा नहीं है कि भारत के पास कोई शांति योजना है. हम किसी को कुछ सलाह नहीं दे रहे हैं. हम बस दोनों पक्षों की बात एक दूसरे तक पहुंचा रहे हैं. मुझे लगता है कि दोनों पक्ष इसकी सराहना भी कर रहे हैं.
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बीते महीनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से हुईं वार्ताओं का भी हवाला दिया. उन्होंने कहा कि इसी वजह से हमें लगता है कि अगर यह बातचीत मददगार हैं और हम कुछ कर सकते हैं तो मुझे लगता है कि हम इसमें अपना योगदान दे सकते हैं. उन्होंने कहा कि आज के समय में बहुत ऐसे देश या नेता नहीं हैं जो रूस और यूक्रेन को साथ लाने में सक्षम हों या ऐसी इच्छा रखते हों.
रूस के साथ भारत के संबंधों पर क्या बोले एस जयशंकर
एस जयशंकर ने आगे कहा कि दुनिया के कई हिस्सों में यह भावना है कि संघर्ष जितनी जल्दी खत्म हो जाए, वैश्विक अर्थव्यवस्था और समाज के लिए उतना ही बेहतर होगा. वहीं रूस के साथ भारत के संबंधों पर जयशंकर ने कहा कि रूस आज पश्चिम के साथ अपने मौजूदा तनाव के कारण एशिया की ओर अधिक रुख कर रहा है.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा ने आजतक के साथ खास बातचीत में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर खुलकर बात की. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने अच्छे रिश्तों के बारे में बताया और कहा कि मोदी से बात करने के लिए उन्हें सोशल मीडिया की आवश्यकता नहीं होती, वे सीधे फोन पर बात कर लेते हैं. डोनाल्ड ट्रंप पर हल्के तंज भी उन्होंने दिए. साथ ही, महात्मा गांधी को अपने जीवन का आदर्श भी बताया जो उनके दृष्टिकोण और जीवनशैली का प्रतीक है.

मध्य पूर्व में बढ़ती अमेरिकी सैन्य तैनाती के बीच ईरान पर संभावित हमले की आशंकाएं तेज हैं. सीमित स्ट्राइक से लेकर शासन परिवर्तन, सैन्य शासन, क्षेत्रीय जवाबी हमले और होर्मुज स्ट्रेट में बाधा तक कई परिदृश्य सामने हैं. किसी भी कदम का असर सिर्फ ईरान नहीं, बल्कि पूरे पश्चिम एशिया की स्थिरता और वैश्विक ऊर्जा बाजार पर पड़ सकता है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.










