
रूस: एक साल में 20 बच्चों की मां बनी 23 वर्षीय महिला, सरोगेसी का लिया सहारा
AajTak
रूस में एक बेहद ही रहीश परिवार की महिला ने एक साल में 20 बच्चों को जन्म दिया है. वह अब 21 बच्चों की मां है.
रूस में एक बेहद ही रईस परिवार की महिला ने एक साल में 20 बच्चों को जन्म दिया है. वह अब 21 बच्चों की मां है. इन बच्चों की देखभाल के लिए 16 स्थाई नैनी रखीं गई हैं. वेबसाइट मिरर की रिपोर्ट के अनुसार यह महिला खुद भी इन बच्चों की देखभाल में व्यस्त रहती है. हालांकि उसका कहना है कि वह अपने परिवार को और भी बड़ा करना चाहती है. (फोटो/Kristina-Ozturk-Official) 23 साल की उम्र में 21 बच्चों की मां बनी क्रिस्टीना ओजटर्क ने बताया कि वह अपने करोड़पति पति गैलीप से जब मिलीं, तो उन्होंने एक बड़े परिवार का सपना देखा था. हालांकि उसके 57 वर्षीय पति गैलीप पहले से शादीशुदा थे. गैलीप से उसकी मुलाकात जॉर्जिया की यात्रा के दौरान हुई थी. (फोटो/Kristina-Ozturk-Official) क्रिस्टीना ने बताया कि 20 बच्चों की मां बनने के लिए उसने सरोगेसी का सहारा लिया. एक साल पहले तक उसके पास एक बच्चा था, लेकिन इसके बाद उसके 20 बच्चे और हुए. सरोगेट्स के लिए उसने करीब 1 करोड़ 42 लाख रुपये खर्च किए, जिसके बाद उसके परिवार का तेजी से विस्तार हुआ. (फोटो/Kristina-Ozturk-Official)More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












