
'रूसी विमानों को मार गिराया जाएगा...', एयरस्पेस में घुसपैठ पर डच PM ने दी चेतावनी
AajTak
डच प्रधानमंत्री डिक स्कूफ ने रूस को चेतावनी दी है कि अगर नाटो एयरस्पेस का उल्लंघन जारी रहा तो रूसी विमान गिराए जा सकते हैं. हाल ही में एस्टोनिया, पोलैंड और रोमानिया में रूसी घुसपैठ से तनाव बढ़ा है. नाटो ने
डच प्रधानमंत्री डिक स्कूफ ने रूस को कड़ा संदेश देते हुए चेतावनी दी है कि अगर रूस ने नाटो के हवाई क्षेत्र में घुसपैठ जारी रखी तो नाटो देशों को रूसी विमान मार गिराने पर मजबूर होना पड़ सकता है.
स्कूफ ने यह बयान न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान ब्लूमबर्ग टीवी से बातचीत में दिया. उन्होंने कहा, "रूसियों को पता होना चाहिए कि अगर वे नाटो एयरस्पेस में घुसे तो उन्हें गिराया जा सकता है. यह गंभीर उल्लंघन है."
यह भी पढ़ें: 'नाटो और EU की मदद से रूस से पूरा इलाका वापस पा सकता है यूक्रेन', ट्रंप का बड़ा दावा
हाल ही में रूसी विमानों और ड्रोन ने एस्टोनिया, पोलैंड और रोमानिया के हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया, जिससे नाटो की पूर्वी सीमा पर सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. एस्टोनिया ने तो इस मुद्दे पर नाटो और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक बुलाने की मांग की है.
पोलैंड ने भी दी है रूसी घुसपैठ पर धमकी
पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने सोमवार को साफ कहा कि उनका देश हवाई खतरों को तुरंत गिरा देगा और इस पर किसी चर्चा की गुंजाइश नहीं है. वहीं, जर्मनी के रक्षा मंत्री बोरिस पिस्टोरियस ने चेताया कि ऐसा कदम उठाकर नाटो "पुतिन के उकसावे के जाल" में फंस सकता है.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.









