
रूसी राजदूत पर पोलैंड में लाल पेंट से हमला, यूक्रेन के सपोर्ट में हुई नारेबाजी, VIDEO
AajTak
रूसी राजदूत पर यूक्रेन के पड़ोसी देश में हमला हुआ है. प्रदर्शनकारियों ने वहां जंग (russia ukraine war) के खिलाफ नारेबाजी की है.
रूस-यूक्रेन जंग (russia ukraine war) का गुस्सा अब पड़ोसी देशों तक में देखा जाने लगा है, जिसका शिकार अब रूसी राजदूत हुए हैं. पोलैंड में मौजूद रूसी राजदूत पर लाल पेंट से हमला किया गया है. सोमवार को रूस का विक्ट्री डे था. इस मौके पर रूसी राजदूत Sergey Andreev द्वितीय विश्व युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे. इस दौरान यूक्रेन पर रूसी हमले का विरोध कर रहे लोगों ने राजदूत पर हमला किया.
फिलहाल पोलैंड की निंदा भी हो रही है कि वह राजदूत को ठीक सुरक्षा देने में विफल रहे. बता दें कि Sergey Andreev सोमवार को पोलैंड की राजधानी में मौजूद सोवियत सैनिकों के कब्रिस्तान पहुंचे थे. श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान ही उनपर पेंट से हमला किया गया. इसकी कुछ वीडियो क्लिप भी सामने आई हैं.
The #Russian ambassador to #Poland was doused with red paint while laying flowers at the cemetery of Soviet soldiers. pic.twitter.com/ltA9mRVyyD
अब रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने इस हमले का विरोध किया है. उन्होंने कहा कि इस तरह के हमले करके रूस को डराने की कोशिश नहीं की जा सकती.
यह भी पढ़ें - Russia Victory day: रूस का शक्ति प्रदर्शन, यूक्रेन से जंग पर पुतिन ने कही बड़ी बात
पुतिन ने जंग को जायज ठहराया

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











