
रूसी तेल पर सख्त हुआ अमेरिका, सऊदी अरब से बढ़ने लगी भारत की खरीद
AajTak
रूसी तेल पर अमेरिकी प्रतिबंध कड़े हो गए हैं जिस कारण रूस से तेल की खरीद घट गई है. भारत अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए अपने पारंपरिक आपूर्तिकर्ताओं की तरफ मुड़ रहा है. सऊदी अरब से भारत की तेल खरीद बढ़ रही है.
रूस से तेल खरीद दिसंबर के महीने में 11 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया है. रूसी तेल की पेमेंट में दिक्कत आ रही है जिस कारण भारतीय रिफाइनर चाहकर भी रूस से कच्चा तेल नहीं ले पा रहे हैं. इस स्थिति से निपटने के लिए भारत ने सऊदी अरब से तेल की खरीद बढ़ा दी है. शिप ट्रैकिंग एजेंसियों के आंकड़ों से पता चला है कि भारत के लिए चले रूसी तेल वैरिएंट Sokol से भरे पांच कार्गो अपना रास्ता बदलकर दूसरे स्थानों के लिए जा रहे हैं.
समाचार एजेसी रॉयटर्स को सूत्रों ने पिछले महीने बताया था कि सोकोल तेल से भरे कार्गो इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC.NS) ने मंगाए थे लेकिन पेमेंट दिक्कतों के कारण ओआईसी रूसी तेल नहीं ले पा रहा. इस कमी को पूरा करने के लिए आईओसी अब मध्य-पूर्व के सऊदी अरब जैसे पारंपरिक तेल आपूर्तिकर्ताओं से तेल खरीद बढ़ा रहा है. भारत की शीर्ष सरकारी रिफाइनरी ओआईसी एकमात्र ऐसी सरकारी कंपनी है जो रूस की प्रमुख सरकारी तेल कंपनी रोसनेफ्ट से वार्षिक तेल समझौते करती है. ओआईसी रोसनेफ्ट से सोकोल सहित रूसी तेल के बाकी तेल वैरिएंट्स भी खरीदती है.
रूस से तेल खरीद घटा, सऊदी से बढ़ा
जहाजों की आवाजाही पर नजर रखने वाली ट्रैकिंग एजेंसियों वोर्टेक्स, केप्लर और एलएसईजी ने जो आंकड़े दिए हैं, उनके मुताबिक, दिसंबर में रूस से भारत के तेल आयात में 16% से 22% के बीच गिरावट आई है. वहीं, केप्लर और वोर्टेक्सा के आंकड़ों से पता चला है कि सऊदी से भारत के तेल आयात में लगभग 4% की बढ़ोतरी हुई है.
एलएसईजी डेटा से पता चलता है कि दिसंबर में भारत का मासिक रूसी तेल आयात 22% घटकर 12.1 लाख मिलियन बैरल प्रति दिन रह गया. वहीं, केप्लर का कहना है कि यह गिरावट 16% हुई है और भारत ने दिसंबर में रूस से प्रतिदिन 13.9 लाख बैरल तेल खरीदा.
केप्लर के प्रमुख क्रूड विश्लेषक विक्टर कटोना कहते हैं, 'अभी ही यह कह देना कि भारत रूसी तेल सोकोल नहीं खरीदना चाहता, जल्दबाजी होगी.'

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








