
रूसी तेल जहाजों पर बढ़ा हमले का खतरा! भारत पर क्या असर?
AajTak
हाल के दिनों में लाल सागर से गुजरने वाले जहाजों पर हूतियों ने रॉकेट हमले किए हैं. रूस से भारत आने वाले कच्चे तेल के जहाज लाल सागर के जरिए ही भारत आते हैं जिनपर अब भी हूतियों के हमले का खतरा बना हुआ है. बावजूद इसके रूस से कच्चे तेल का आयात कम नहीं हुआ है.
गुरुवार को एक रिपोर्ट में कहा गया कि लाल सागर में जहाजों पर हूती विद्रोहियों को हमलों के बावजूद भी भारत में रूसी तेल की मांग बनी हुई है. वैश्विक ऊर्जा पर नजर रखने वाली वेबसाइट S&P ग्लोबल कमोडिटी इनसाइट्स ने कहा है कि हूतियों के हमले के बाद भी रूस से भारत की तेल खरीद में कोई बदलाव नहीं देखा गया है.
2023 के पहली छमाही में भारत ने रूस से भारी मात्रा में तेल की खरीद की लेकिन बाद के महीनों में रूसी तेल की खरीद में कमी आई है. लेकिन अब भी रूस भारत का शीर्ष तेल आपूर्तिकर्ता बना हुआ है. भारत रूस से अपने इस्तेमाल का 35% से अधिक तेल खरीद रहा है.
रिपोर्ट में कहा गया, 'लाल सागर में जहाजों पर हो रहे हमलों के बावजूद, रूस से भारत के कच्चे तेल का आयात अब तक अप्रभावित रहा है. समुद्र में आवाजाही करने वाले जहाजों के आंकड़ों के अनुसार, 27 दिसंबर तक रूस से भारतीय रिफाइनरों के लिए आ रहा कच्चा तेल लाल सागर से होकर ही आ रहा है. रूस ने समुद्री जहाजों में पर्याप्त मात्रा में तेल जमा कर रखा है जो निर्यात के लिए है. इसमें 4.37 करोड़ बैरल तेल भारत आना है.'
भारत के लिए निर्धारित 4.36 करोड़ बैरल तेल में से 1.92 करोड़ बैरल तेल अरब सागर, पूर्वी हिंद महासागर और दक्षिण-पूर्व एशिया में है. अगर कभी किसी कारण रूसी तेल की आपूर्ति बाधित होती है तब भारतीय रिफाइनर्स और व्यापारी इस तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं.
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि लाल सागर में अगर हूतियों के हमले में तेजी आती है, फिर भी भारत को रूसी तेल की कोई कमी नहीं होगी. अनुमान है कि रूस से भारत के कच्चे तेल का आयात देश के कुल कच्चे तेल के आयात का 35-45% के बीच रह सकता है, अगर रूस रियायती दरों पर भारत को तेल मुहैया कराता रहा तो.
रूसी तेल पर अमेरिकी प्रतिबंध सख्त

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.









