
रूसी तेल की खरीद में पाकिस्तान को लगा झटका! इस कदम से बिगड़ गया रूस
AajTak
पाकिस्तान ने अपने गिरते विदेशी मुद्रा भंडार को बचाने के लिए रूस से तेल खरीदना शुरू किया था लेकिन अब इसमें मुश्किलें आ रही हैं. पाकिस्तान ने अब तक रूस से तेल के दो कार्गो मंगाए हैं जिनका भुगतान युआन में किया है. लेकिन अब उसके एक कदम ने रूस को नाराज कर दिया है.
भारत की तर्ज पर रूस से सस्ता तेल खरीदने के पाकिस्तान के मंसूबों पर पानी फिरता दिख रहा है. रूस चाहता था कि पाकिस्तान रूसी तेल के भुगतान और शिपमेंट को संभालने के लिए स्पेशल पर्पज व्हीकल (SPV) बनाए. लेकिन पाकिस्तान इसमें देरी कर रहा है जिससे रूस निराश है.
स्पेशल पर्पज व्हीकल एक लीगल इकाई होती है जिसे किसी खास काम के लिए या किसी खास निवेश के उद्देश्य से स्थापित किया जाता है.
इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रूसी कच्चे तेल यूराल की गुणवत्ता और कीमत पर चर्चा करने के लिए एक रूसी प्रतिनिधिमंडल ने पिछले हफ्ते कराची का दौरा किया था. पाकिस्तान ने एसपीवी बनाने को लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाए हैं जिसे लेकर प्रतिनिधिमंडल असंतुष्ट दिखा और उसने पाकिस्तान से नाराजगी जाहिर की.
रूसी तेल की खरीद से जुड़े सूत्रों का कहना है कि रूस भारत की तरह पाकिस्तान को तेल पर डिस्काउंट भी नहीं दे रहा है. पाकिस्तान ने अब तक रूसी तेल के दो कार्गो मंगाए हैं लेकिन अभी तक वो रूस को डिस्काउंट के लिए नहीं मना पाया है.
सूत्रों ने दावा किया कि पाकिस्तान की रिफाइनरियां भी तकनीकी आधार पर रूसी तेल की रिफाइनिंग से अपने पैर पीछे खींच रही हैं. रूसी कच्चे तेल की पहली खेप पिछले महीने कराची बंदरगाह पर पहुंची थी. पाकिस्तान ने इसके भुगतान के लिए युआन का इस्तेमाल किया था.
विदेशी मुद्रा भंडार की कमी से जूझ रहे पाकिस्तान ने तेल खरीद के लिए रूस से समझौता इसलिए किया था ताकि वो अपने डॉलर के विदेशी मुद्रा भंडार को बचा सके.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











