
रुपया गिनते-गिनते हांफने लगी 3 दर्जन मशीनें... अबतक 225 करोड़ जब्त, BJP बोली- टॉप कांग्रेस लीडरशिप तक है नोटों का कनेक्शन
AajTak
भाजपा की झारखंड इकाई के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने शुक्रवार को झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू की गिरफ्तारी की मांग की है. साहू के परिसर से आयकर विभाग ने 200 करोड़ से अधिक की नकदी बरामद की है.
झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के घर पर मिली बेहिसाब नकदी का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है.अब भाजपा की झारखंड इकाई के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने धीरज साहू की गिरफ्तारी की मांग की है. आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि आयकर विभाग द्वारा ओडिशा स्थित बौध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड और उससे जुड़ी संस्थाओं के खिलाफ की जा रही तलाशी के माध्यम से अब तक लगभग 225 करोड़ रुपये की बेहिसाब नकदी बरामद की गई है.
आयकर विभाग की टीम ने बंटी साहू के घर से मनी बैग के लगभग 19 पैकेट जब्त किए, जिन्हें उस क्षेत्र के शराब कारखानों के रखरखाव के प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया था. सुदपारा के पास एक घर में छापेमारी कर पैसे जब्त किये गये. सूत्रों के मुताबिक छापेमारी की रकम 20 करोड़ के पार हो सकती है. सूत्रों से मिली जानकारी छापे वाली जगह से बैंक में पैसा पहुंचाया जा रहा है.
सोरेन और कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से कैश का संबंध- बीजेपी
मरांडी ने मांग करते हुए कहा कि साहू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जानी चाहिए और उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए. इस बात पर जोर देते हुए कि इतनी बड़ी नकदी बरामदगी हुई है, उन्होंने मामले की गहन जांच की मांग की और आरोप लगाया कि नकदी का मामला शीर्ष कांग्रेस नेतृत्व के साथ-साथ झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़ा हुआ है. उन्होंने कहा कि ये पैसा गरीबों की गाढ़ी कमाई का, शराब घोटाले का है जिसके संकलनकर्ता भी झारखंड के हैं.
उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा जनता के पैसे की हो रही लूट कतई बर्दाश्त नही करेगी और सदन से लेकर सड़क तक इस मुद्दे को उठाएगी.आयकर विभाग द्वारा तीन दर्जन गिनती मशीनें नोटों की गिनती कर रही हैं. सूत्रों ने बताया कि चूंकि मशीनें सीमित क्षमता की हैं, इसलिए गिनती धीमी गति से चल रही है.
कई परिसरों में हुई छापेमारी

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









