
'रुकने वाली नहीं हूं, प्यार हो गया है', क्लाइंट से दिल लगा बैठी महिला वकील
AajTak
तलाक का केस जीतने के लिए एक बिजनेसमैन ने महिला वकील को हायर किया. लेकिन महिला वकील उन पर दिल हार बैठीं. इसके बाद बिजनेसमैन ने महिला वकील को यह कहते हुए केस से बाहर निकाल दिया कि महिला अब पूरी तरह से उनके हित में काम नहीं कर पाएंगी. महिला ने प्यार का इजहार करते हुए लिखा- मैंने खुद को रोकने की बहुत कोशिश की.
एक बिजनेसमैन ने करोड़ों रुपए के तलाक केस के लिए एक महिला वकील को हायर किया. अभी शख्स का तलाक का केस सेटल भी नहीं हुआ था कि महिला वकील को उनसे प्यार हो गया. इसके बाद बिजनेसमैन ने कोर्ट में बताया कि उन्होंने महिला वकील को अपने तलाक के केस से हटा दिया है.
मामला ऑस्ट्रेलिया का है. बिजनेसमैन ने कोर्ट को कहा कि उन्हें डर है कि महिला वकील पूरी तरह से उनके हित में काम नहीं कर पाएंगी. और इसलिए वह महिला वकील को अपने केस से हटाना चाहते हैं.
फिलहाल बिजनेसमैन करोड़ों रुपए (over millions of dollars) की संपत्ति के लिए अपने एक्स से कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं.
महिला वकील ने बिजनेसमैन से मैसेज में बातचीत के दौरान प्यार का इजहार किया था. कोर्ट में दोनों के बीच के चैट को भी पेश किया गया. बताया जा रहा है कि महिला ने प्यार का इजहार करते हुए लिखा- मैं अब रुकने वाली नहीं हूं. मुझे तुमसे प्यार हो गया है. मैंने खुद को रोकने की बहुत कोशिश की, तुम्हें नहीं पता है.
The Daily Telegraph की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जुलाई में ही बॉयफ्रेंड से महिला वकील का ब्रेकअप हो गया था. कोर्ट में जमा दस्तावेजों के मुताबिक, चैट की शुरुआत बिजनेसमैन ने की थी. उन्होंने कहा था कि महिला वकील से मिलकर वह बहुत खुश हैं.
सामने आए चैट में शख्स ने महिला वकील को लिखा- मैं तुमपर ट्रस्ट करता हूं. मुझे इस बात की खुशी है कि हम मिले और तुम मेरा केस लड़ रही हो.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












