
रील के लिए फ्लाईओवर पर बीचों-बीच खड़ी कर दी कार, आरोपी पर पुलिस ने लगाया 36 हजार का जुर्माना
AajTak
प्रदीप ढाका ने कथित तौर पर व्यस्त समय के दौरान दिल्ली के पश्चिम विहार में एक फ्लाईओवर पर कार रोकते हुए अपना वीडियो अपलोड किया था. उन्हें दरवाजा खुला रखकर कार चलाते हुए भी देखा गया. इसके अलावा, प्रदीप ढाका ने पुलिस बैरिकेड्स में आग लगा दी और फुटेज ऑनलाइन अपलोड कर दिया.
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक व्यक्ति पर 36,000 रुपये का जुर्माना लगाया है. शख्स ने इंस्टाग्राम रील के लिए व्यस्त सड़क के बीच गाड़ी खड़ी कर यातायात बाधित किया था. आरोपी की पहचान प्रदीप ढाका के तौर पर हुई थी. उसे पुलिस पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. पुलिस ने वाहन भी जब्त कर लिया और प्रदीप ढाका के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है.
प्रदीप ढाका ने कथित तौर पर व्यस्त समय के दौरान दिल्ली के पश्चिम विहार में एक फ्लाईओवर पर कार रोकते हुए अपना वीडियो अपलोड किया था. उन्हें दरवाजा खुला रखकर कार चलाते हुए भी देखा गया. इसके अलावा, प्रदीप ढाका ने पुलिस बैरिकेड्स में आग लगा दी और फुटेज ऑनलाइन अपलोड कर दिया. दिल्ली पुलिस ने अपनी एक्स प्रोफाइल पर एक वीडियो पोस्ट कर प्रदीप ढाका के खिलाफ की गई कार्रवाई की जानकारी दी साथ ही उसमें दिखाया गया कि कैसे उनकी गाड़ी जब्त कर ली गई और उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया.
पुलिस ने कहा कि उसे पुलिस पर हमला करने के लिए भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है. प्रदीप ढाका ने अपने सोशल मीडिया स्टंट के लिए जिस कार का इस्तेमाल किया वह उनकी मां के नाम पर रजिस्टर्ड थी. पुलिस को वाहन में कुछ नकली प्लास्टिक हथियार भी मिले.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







