
रीढ़ और दिमाग में चोट, शरीर का दाहिना हिस्सा हो चुका था सुन्न... त्रिपुरा स्टूडेंट की आई मेडिकल रिपोर्ट
AajTak
देहरादून में 24 वर्षीय त्रिपुरा छात्र एंजल चाकमा पर हुए हिंसक हमले में उसकी मौत हो गई. उसे 17 दिन तक ग्राफिक एरा अस्पताल में इलाज के बावजूद बचाया नहीं जा सका. हमले के दौरान जातीय अपमान और विवाद हुआ था. पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक फरार है और उसके पकड़ने पर 25,000 रुपये का इनाम रखा गया है.
देहरादून में 24 वर्षीय त्रिपुरा छात्र एंजल चाकमा पर 9 दिसंबर को हुए हमले में उसकी मौत ने लोगों को शोक में डाल दिया है. ग्राफिक एरा अस्पताल की रिपोर्ट में बताया गया कि एंजल के शरीर पर गंभीर चोटें आई थीं. उसकी मेडिकल रिपोर्ट सामने आई जिससे पता चला कि उसकी पीठ और सिर पर घाव थे, पैरों और शरीर का दाहिना हिस्सा काम नहीं कर रहा था. रिपोर्ट के मुताबिक, त्रिपुरा छात्र की रीढ़ की हड्डी और दिमाग में भी चोटें आई थीं.
घटना एक रोडसाइड कैन्टीन में हुई. वहां एंजल और उसके भाई माइकल चाकमा पर नशे में धुत कुछ लोग जातीय अपमान करने लगे. जब भाइयों ने विरोध किया, तो झगड़ा शुरू हो गया. इस दौरान एंजल पर धारदार हथियार और कड़ा से हमला किया गया. वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही गिर पड़ा. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन 17 दिन इलाज के बाद 26 दिसंबर को उसकी मौत हो गई.
यह भी पढ़ें: देहरादून में त्रिपुरा के छात्र की हत्या... 5 आरोपी गिरफ्तार, एक नेपाल भागा, CM पुष्कर सिंह धामी सख्त
एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने बताया कि आरोपी नशे में थे और घटना कुछ ही मिनटों में नियंत्रण से बाहर हो गई. पुलिस ने FIR दर्ज कर विशेष टीम बनाई.
पुलिस ने पांच आरोपियों को किया अरेस्ट
अब तक पांच लोग गिरफ्तार किए गए हैं. इनमें अवनीश नेगी, शौर्य राजपूत, सुरज खवास, सुमित और आयुष बरोनी शामिल हैं. एक आरोपी नेपाल की ओर भाग गया है. पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए 25,000 रुपये का इनाम रखा है और उसे पकड़ने के लिए टीम भेजी गई है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










