
रिहाना बेच रहीं 325 करोड़ का आलीशान बंगला, देखें अंदर की तस्वीरें
AajTak
भले ही रिहाना के इस आलीशान बंगले की कीमत आसमान को छूती हो पर, उन्हें फॉलो करने वाले कई लोगों का यह सपना भी रहा है. 325 करोड़ से घटाकर अब जब इसकी कीमत लगभग 279 करोड़ रख दी गई है तो इसे खरीदने वाले भी बढ़ गए हैं.
इंटरनेशनल स्टार रिहाना इन दिनों काफी चर्चा में हैं. कुछ दिनों पहले देश में चल रहे किसान आंदोलन पर उनके ट्वीट और फिर भगवान गणेश की पेन्डेंट पहने उनकी टॉपलेस फोटो ने सनसनी मचा दी थी. इस चर्चित पॉप स्टार का नाम भर उनकी पहचान के लिए काफी है. सोशल मीडिया पर करोड़ों फॉलोअर्स वाली रिहाना करोड़ों की मालकिन भी हैं. अब उन्होंने लंदन स्थित अपने इस आलीशान बंगले को सेल पर डाला है. आइए देखें उनके घर की तस्वीरें. मैगजीन The Sun के मुताबिक रिहाना ने अपने 100 करोड़ से भी ज्यादा कीमत वाली प्रॉपर्टी को सेल में डाली है. रिहाना के इस बंगले की कीमत 27.5 मिलियन पाउंड्स रखी गई है जो कि भारतीय करेंसी के मुताबिक 2,78,68,71,345.50 रुपये है. इससे पहले इसकी कीमत 32 मिलियन पाउंड्स यानी 3,24,33,21,411.20 रुपये रखी गई थी. अब इतना महंगा घर है तो इसके फीचर्स भी आलीशान ही होंगे.
हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.










