
रिस्क फ्री रिटर्न के लिए RD में करें निवेश! यहां मिल रहा है सबसे ज्यादा ब्याज
AajTak
रेकरिेंग डिपॉजिट (RD) उन लोगों के लिए निवेश का अच्छा विकल्प है जो अपनी बचत को बाजार के जोखिम से बचाना चाहते हैं. RD में मिलने वाला रिटर्न लगभग ‘रिस्क फ्री’ या यूं कहें कि कम जोखिम वाला होता है. तो आगे की स्लाइड्स में जानें कि RD क्या होती है, कहां-कहां से ले सकते हैं और कौन सा बैंक कितना और सबसे ज्यादा ब्याज देता है...
आसान भाषा में सबसे पहले ये जान लेते हैं कि रिकरिंग डिपॉजिट (RD) आखिर होता क्या है. तो RD एक तरीके का खाता होता है जिसमें आपको हर महीने एक निश्चित राशि निश्चित अवधि के लिए जमा करानी होती है. जब आपकी जमा की तय अवधि खत्म हो जाती है तो आपको मैच्योरिटी दे दी जाती है, साथ में ब्याज लाभ भी जोड़कर दिया जाता है. (Photos: File) अगर आप डाकघर में RD खुलवाते हैं तो आपको कम से कम 3 साल उसे चलाना पड़ता है तभी लाभ मिलता है और मैच्योरिटी 5 साल में होती है. वहीं एसबीआई जैसे सरकारी बैंक में कम से 12 महीने, आईसीआईसीआई जैसे निजी बैंक में 6 महीने और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक जैसे छोटे बैंक में 3 महीने के लिए भी RD खुलवाई जा सकती है. इस तरह आप अपनी जरूरत के हिसाब से कोई भी अवधि का विकल्प चुन सकते हैं. हां लेकिन आपकी निवेश अवधि के हिसाब से आपकी RD पर मिलने वाले ब्याज में भी अंतर आता है. इसके लिए भी बैंक, डाकघर और स्मॉल फाइनेंस बैंक के अलग-अलग नियम है. जैसे डाकघर में आप न्यूनतम 100 रुपये प्रति महीना के निवेश से RD शुरू कर सकते हैं. तो निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक में ये राशि 500 रुपये महीना है. दूसरी तरफ सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा में न्यूनतम 50 रुपये से भी निवेश शुरू किया जा सकता है. ऐसे में आपके पास अपनी पसंद से कितना रुपया जमा करना है इसे चुनने का भी विकल्प है.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












