
रिश्ते में बढ़ रही दूरी को खत्म करने के लिए बस ये 4 स्टेप्स हैं जरूरी, लाइफ में भर जाएगी मिठास
AajTak
प्रेम संबंधों में छोटी-मोटी लड़ाई सामान्य बात है लेकिन अगर आपके रिश्ते में दूरियां बढ़ रही हैं तो फिर ये अलार्म है. आपको कुछ आसान तरीकों से अपने रिश्ते में आ रही इस दूरी को खत्म करने की कोशिश करनी चाहिए.
आप कुछ समय से किसी को डेट कर रहे हैं या किसी रिश्ते में हैं या फिर आप एक शादीशुदा इंसान हैं, अगर आप भी अपने रिश्ते अपने और अपने पार्टनर के बीच दूरी महसूस कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है और आपको अलर्ट हो जाने की भी जरूरत है क्योंकि अगर प्रेम संबंध में दूरियां आने लगें तो उन्हें जल्द से जल्द खत्म करना बेहद जरूरी है.
वास्तव में जिंदगी में प्रेम संबंध प्रेम कहानियों और रोमांटिक कॉमेडीज की तरह नहीं होतीं जो टकराव और लड़ाई-झगड़े के बाद हैपी एडिंग के साथ खत्म हो जाती हैं. जबकि असली जिंदगी में प्रेम संबंधों में अगर खटास आ जाए तो वो लगातार बढ़ता चला जाता है. रिश्तों को बेहतर बनाए रखने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है. लेकिन यह इतना भी मुश्किल नहीं है.
रिश्तों को बेहतर बनाने के लिए कुछ आजमाए हुए तरीके हैं जिन्हें अपनाकर आप भी अपने प्रेम संबंध को मजबूत बना सकते हैं. इसके लिए सबसे जरूरी है कि आप एक अच्छा श्रोता बनें, साथ में अपने पार्टनर के लिए समय निकालें और उन परेशान करने वाले कामों को आपस में बांट लें जिनकी वजह से आपके बीच टकराव होता है.
भरोसा
किसी भी रिश्ते में भरोसा होना बहुत जरूरी है. जब आप और अपने पार्टनर पर भरोसा करते हैं तो आप खुलकर और ईमानदारी से अपने विचार व्यक्त कर सकते हैं. इससे रिश्ते बेहतर हो सकते हैं और टकराव की स्थिति कम होती है. इसलिए हमेशा अपने रिश्ते में भरोसा बनाए रखें. अपने पार्टनर को महसूस कराएं कि आपको उन पर दुनिया में सबसे ज्यादा भरोसा है. यह भावना आपके रिश्ते को भी ना टूटने वाली डोर के साथ बांध देगी.
सम्मान

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











