
रिश्तेदार से था बेटी का अफेयर, नाराज घर वालों ने प्रेमी को किडनैप कर लगाई आग
AajTak
बेंगलुरु में 18 साल के शशांक को किडनैप कर आग के हवाले कर दिया गया. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. शशांक के पिता रंगनाथ ने बताया कि उनका बेटा दूर के रिश्तेदार की लड़की के साथ रिलेशन में था. इसका लड़की के परिजन विरोध कर रहे थे. उन्होंने शशांक को धमकी भी दी थी.
कर्नाटक के बेंगलुरु से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां के राजाराजेश्वरी नगर में एक 18 साल के लड़के को किडनैप करके उसे आग लगा दी गई. पीड़ित की पहचान शशांक के तौर पर हुई. बताया जा रहा है कि शशांक दूर की रिश्तेदारी में एक लड़की से रिलेशन में था. ऐसे में लड़की के परिजनों को इससे आपत्ति थी. आरोप है कि लड़की के परिजनों ने शशांक का अपहरण करके आग के हवाले कर दिया.
शशांक को जली हुई अवस्था में बेंगलुरु के विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है. शशांक इंजीनियरिंग कर रहा है. पुलिस के मुताबिक, उसका अपहरण कर उसे शहर के बाहरी इलाके में ले जाया गया. जहां उसे जला दिया गया. पुलिस ने कुंबलगोडु थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
शशांक के पिता रंगनाथ ने बताया कि वह जिस लड़की से रिलेशन में था, वह उसकी दूर की रिश्तेदार हैं. दोनों हाल ही में घर पर मिले भी थे. इससे लड़की के परिजन नाराज हो गए थे. उन्होंने इस रिश्ते का विरोध करते हुए शशांक को लड़की से दूर रहने की चेतावनी दी थी.
रंगनाथ ने बताया कि लड़की के चाचा ने शशांक को धमकी भी दी थी. इसके बाद शशांक ने लड़की से दूरी बना ली थी. लेकिन शनिवार को शशांक जब कॉलेज से घर जा रहा था, तो लड़की के परिवार के 7 लोगों ने उसे कार से अगवा कर लिया और उसे शहर के बाहर ले गए और आग लगा दी. इसके बाद शशांक को अस्पताल में भर्ती कराकर पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











