
रियलिटी शो में की हाथापाई, बीच शो से निकाला गया बाहर, अब कंगना के कैदी बनेंगे Kevin Almasifar?
AajTak
केविन अल्मासिफर कंट्रोवर्शियल शो लॉक अप का हिस्सा बन सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, केविन को शो के लिए अप्रोच किया गया है. मेकर्स से फिलहाल उनकी बातचीत चल रही है. अगर वो कंगना के कैदी बनते हैं तो शो में जबरदस्त धमाका जरूर देखने को मिलेगा. जानें क्यों?
धाकड़ क्वीन कंगना रनौत जल्द ही अपनी जेल के दरवाजे खोलने वाली हैं. एक्ट्रेस का शो लॉक अप जल्द ही शुरू होने जा रहा है. शो में कैदी बनने को लेकर कई सेलेब्स के नाम सामने आ रहे हैं. इन्हीं में से एक नाम MMA फाइटर केविन अल्मासिफर का भी है. रिपोर्ट्स हैं केविन कंगना की जेल में कैदी बनकर एंट्री ले सकते हैं.
केविन बनेंगे कंगना रनौत के कैदी?
टेलीचक्कर में सूत्रों के हवाले से छपी खबर में बताया गया है कि केविन अल्मासिफर कंट्रोवर्शियल शो लॉक अप का हिस्सा बन सकते हैं. केविन को शो के लिए अप्रोच किया गया है. मेकर्स से फिल्हाल उनकी बातचीत चल रही है. हालांकि, इस बारे में अभी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन अगर केविन कंगना के कैदी बनते हैं तो जेल का माहौल बहुत गर्म हो सकता है, क्योंकि उन्हें गुस्सा बहुत जल्दी आता है.
रोडीज में दिखा था केविन का टशन
जी हां, केविन इससे पहले MTV के दो सबसे बड़े और हिट रियलिटी शोज रोडीज और स्पिल्ट्सविला में दिखाई दे चुके हैं, जहां उन्होंने अपने दबंग एटीट्यूड से खूब सुर्खियां लूटी थीं. केविन सबसे पहले रोडीज का हिस्सा बने थे. वो शो के सबसे स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट में से एक थे. हर टास्क में वो अपनी इंटेलीजेंस और स्किल्स से शानदार परफॉर्म करते थे. केविन सभी जजेस के फेवरेट बन गए थे.
रोडीज में केविन का बाकी कंटेस्टेंट्स के साथ काफी टशन देखने को मिला था. वो हमेशा फ्रंट फुट पर रहकर हर किसी से खुल्लम खुला पंगे लेते दिखे थे. रोडीज के बाद केविन पॉपुलर डेटिंग रियलिटी शो स्पिल्ट्सविला में शामिल हुए थे. उन्होंने अपने चार्म और डैशिंग पर्सनैलिटी से कई लड़कियों को अपना दीवाना बना लिया था. केविन स्पिल्ट्सविला के भी सबसे दमदार खिलाड़ी थे. वो हर टास्क को अपनी सूझबूझ और स्किल्स से जीत लेते थे.

'आप बब्बर शेर हो', रणवीर सिंह की तारीफ में बोलीं शिल्पा शेट्टी, 'धुरंधर 2' ने ऋषभ शेट्टी को किया खुश
शिल्पा शेट्टी पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिन्होंने 'धुरंधर: द रिवेंज' की तारीफ की है. अब तक कई एक्टर्स जैसे आलिया भट्ट, महेश बाबू, राम चरण, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म की सराहना कर चुके है. इसके आलवा 'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी, साउथ सुपरस्टार रवि तेजा, विष्णु मंचू और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने इसे जमकर सराहा है.

'धुरंधर 2' को मिली 100 करोड़ ईदी! हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा दिन बना शनिवार, वर्ल्डवाइड 500 करोड़ भी पार
‘धुरंधर 2’ ने ईद के दिन इतिहास रचते हुए हिंदी में पहली बार 100 करोड़ सिंगल डे कलेक्शन किया. सिर्फ 3 दिन में 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ पार कर चुकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन गई है. संडे को एक बार फिर 'धुरंधर 2' बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है.











