
रिजॉर्ट में न्यू ईयर पार्टी, फिर बीच पर ड्राइव... रात में समंदर में जा गिरी कार, सुबह मिली शख्स की लाश
AajTak
आंध्र प्रदेश के अंबेडकर कोनसीमा जिले के अंतर्वेदी बीच पर नए साल के जश्न के दौरान बड़ा हादसा हो गया. समुद्र तट पर घूमते समय एक एसयूवी अनियंत्रित होकर समुद्र में जा गिरी, जिससे एक युवक की मौत हो गई, जबकि वाहन में मौजूद दूसरा युवक किसी तरह बाहर कूदकर बच गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
आंध्र प्रदेश के अंबेडकर कोनसीमा जिले में स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल अंतर्वेदी बीच पर नए साल के जश्न के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. आधी रात के बाद समुद्र तट पर घूमते समय एक एसयूवी अनियंत्रित होकर समुद्र में जा गिरी, जिसमें एक युवक की मौत हो गई. इस घटना से इलाके में शोक की लहर फैल गई है.
पुलिस के अनुसार, काकीनाडा के रहने वाले युवाओं का एक समूह, जो वर्तमान में बेंगलुरु में फार्मास्युटिकल सेक्टर में काम करता है, नए साल का जश्न मनाने अंतर्वेदी आया था. सभी युवक एक रिसॉर्ट में पार्टी करने के बाद देर रात महिंद्रा थार एसयूवी से समुद्र तट की ओर निकले. बताया जा रहा है कि वे बीच पर वाहन चलाते हुए आसपास का नजारा देख रहे थे.
इसी दौरान वाहन जब सागर संगमम मोड़ के पास पहुंचा, जहां गोदावरी नदी समुद्र में मिलती है, तभी एसयूवी अचानक चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई. देखते ही देखते वाहन गहरे समुद्र में जा गिरा. कार चला रहे युवक की पहचान श्रीधर के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक, श्रीधर वाहन के भीतर फंस गया और समुद्र में डूबने से उसकी मौत हो गई.
कार में मौजूद एक अन्य युवक गोपी ने स्थिति बिगड़ते देख समय रहते वाहन से छलांग लगा दी और किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहा. हादसे के समय बीच पर नए साल का जश्न मना रहे लोगों ने घटना देखी और तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा.
सुबह होते ही बचाव और तलाश अभियान शुरू किया गया. समुद्र में डूबे वाहन को बाहर निकालने के लिए क्रेन की मदद ली गई. काफी प्रयासों के बाद एसयूवी को समुद्र से बाहर निकाला गया. पुलिस ने बताया कि श्रीधर का शव वाहन के स्टीयरिंग के पास मिला, जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के सही कारणों की जांच की जा रही है. प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और समुद्र तट के पास खतरनाक मोड़ को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है. प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि वे समुद्र तटों पर वाहन चलाने से बचें और सुरक्षा नियमों का पालन करें.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







