
रिजल्ट से पहले रिजॉर्ट तैयार... शिवकुमार बोले- हाईकमान कहे तो पांचों राज्यों के विधायक संभाल लूंगा
AajTak
पांच राज्यों के चुनाव के बाद आए एग्जिट पोल्स ने सभी राजनीतिक दलों की धुकधुकी को बढ़ा दिया है. इस बीच रिजॉर्ट पॉलिटिक्स भी शुरू हो गई है. कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा है कि अगर पार्टी हाईकमान आदेश देता है तो वह पांचों राज्यों के विधायकों को संभालने के लिए तैयार है.
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद आए एग्जिट पोल्स ने सभी राजनीतिक दलों की धुकधुकी को बढ़ा दिया है. एग्जिट पोल्स में राजस्थान और मध्य प्रदेश में कांटे की टक्कर बताई जा रही है जिसके बाद राजनीतिक दलों की टेंशन बढ़ गई है. अगर एग्जिट पोल्स नतीजों में तब्दील होते हैं तो फिर मध्य प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों में निर्दलीय और क्षेत्रीय दलों के विधायकों पर सबकी नजर रहेगी.
शिवकुमार बोले- विधायकों को संभालने के लिए तैयार हूं
एग्जिट पोल्स को लेकर नेताओं में भी बेचैनी नजर आ रही है और इसे देखते हुए अब रिजॉर्ट पॉलिटिक्स भी शुरू हो गई है. कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा है कि अगर पार्टी हाईकमान आदेश देता है तो वह पांचों राज्यों के विधायकों को संभालने के लिए तैयार है. आज तक से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अगर HIGH COMMAND कहेगा तो उन 5 राज्यों के विधायकों को संभालने के लिए मैं तैयार हूं.
एग्जिट पोल्स ने बढ़ाया कंफ्यूजन
दरअसल एग्जिट पोल बता रहे हैं कि छत्तीसगढ़ और राजस्थान में सत्तारूढ़ कांग्रेस और बीजेपी में कड़ी टक्कर हो सकती है जबकि सत्तारूढ़ कांग्रेस को दोनों राज्यों में बीजेपी से थोड़ी बढ़त हासिल है. आज तक एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल्स में मध्य प्रदेश में जहां बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है तो वहीं अधिकांश में कांग्रेस बीजेपी में नेट-टू-नेट फाइट दिख रही है. कुछ इसी तरह के हालात राजस्थान में भी नजर आ रहे हैं. जहां कांग्रेस और बीजेपी में कड़ी टक्कर बताई जा रही है. छत्तीसगढ़ में भले ही कांग्रेस एग्जिट पोल्स में जीत रही है लेकिन अधिकांश पोल्स में बीजेपी-कांग्रेस में अंतर काफी कम दिख रहा है.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











