
रिंकू शर्मा हत्याकांड: आरोपी ताजुद्दीन को दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने दी जमानत
AajTak
दो साल पहले दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में रिंकू शर्मा को उनके घर से घसीटकर आरोपियों ने मार दिया था. रिंकू शर्मा को परिजनों के अनुसार, रिंकू की हत्या सिर्फ इसलिए की गई क्योंकि वह बजरंग दल का सदस्य था. रिंकू ने इलाके में 'जय श्रीराम' का नारे लगाता था.
दो साल पहले दिल्ली के मंगोलपुरी में हुई रिंकू शर्मा की हत्या में रोहिणी कोर्ट ने आरोपी ताजुद्दीन को 35 हजार रुपए के निजी मुचलके पर जमानत दी है. कोर्ट ने आरोपी को जमानत पर रिहा करने का आदेश देते हुए कहा कि इस मामले में आरोप तय हो चुके हैं. वहीं दूसरी ओर FSL की रिपोर्ट अभी आयी नहीं है. आरोपी पिछले 2 साल से जेल में है.
दरअसल, दो साल पहले दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में रिंकू शर्मा को उनके घर से घसीटकर आरोपियों ने मार दिया था. रिंकू शर्मा को परिजनों के अनुसार, रिंकू की हत्या सिर्फ इसलिए की गई क्योंकि वह बजरंग दल का सदस्य था. रिंकू ने इलाके में 'जय श्रीराम' का नारे लगाता था.
रिंकू शर्मा की हत्या के मामले की जांच स्थानीय पुलिस से लेकर क्राइम ब्रांच को दे दी गई थी. क्राइम ब्रांच की टीम ने जांच आगे बढ़ाते हुए मौका-ए-वारदात के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और गवाहों से भी बात की. क्राइम ब्रांच ने मौका-ए-वारदात का सीसीटीवी खंगाला जिसमें 4 आरोपी रिंकू शर्मा को घेर कर लाठी-डंडों से लगातार वार करते दिखाई दे रहे हैं. सीसीटीवी फुटेज से पहचान कर क्राइम ब्रांच ने चारों को गिरफ्तार कर लिया. रिंकू शर्मा हत्याकांड में अब तक कुल नौ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है.
परिजन बोले- हत्या के पीछे राम मंदिर है वजह
रिंकू के परिवार का कहना है कि राम मंदिर से जुड़े रहने और राम यात्रा निकालने के बाद से इलाके में तनाव था और रिंकू को धमकी मिल रही थी. परिवार के आरोप के बाद बीजेपी से लेकर वीएचपी तक ने इसे राममंदिर निर्माण के लिए किए जा रहे चंदासंग्रह से जोड़ा है.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.








