
राहुल गांधी ने RSS की तुलना मिस्र के मुस्लिम ब्रदरहुड से की, लंदन में बताया फासीवादी संगठन
AajTak
राहुल गांधी ने लंदन के चैथम हाउस में बातचीत के दौरान RSS पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि आरएसएस मुस्लिम ब्रदरहुड की तर्ज पर बना है. साथ ही कहा कि एक नैरेटिव चल रहा है कि 'कोई भी भाजपा को हरा नहीं सकता'. लेकिन भाजपा हमेशा के लिए सत्ता में नहीं रहने वाली है.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों ब्रिटेन के 10 दिन के दौरे पर हैं. वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने सोमवार देर शाम लंदन स्थित थिंक टैंक चैथम हाउस में कई मुद्दों पर अपनी राय रखी. इस दौरान राहुल गांधी ने RSS पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि भारत में डेमोक्रेटिक कॉम्पटिशन का तरीका पूरी तरह से बदल गया है. इसका कारण RSS नामक एक संगठन है. यह एक कट्टरपंथी और फासीवादी संगठन है, जिसने भारत की लगभग सभी संस्थाओं पर कब्जा कर लिया है.
चैथम हाउस में राहुल गांधी ने कहा कि RSS मुस्लिम ब्रदरहुड की तर्ज पर बना है. राहुल गांधी ने कहा कि एक कट्टरपंथी, फासीवादी संगठन ने भारत के सभी संस्थानों पर कब्जा कर लिया है. मुझे इस बात ने झकझोर दिया कि वे हमारे देश के विभिन्न संस्थानों पर कब्जा करने में कितने सफल रहे हैं. प्रेस, न्यायपालिका, संसद और चुनाव आयोग सभी खतरे में हैं और किसी न किसी तरह से नियंत्रित हैं.
कांग्रेस नेता ने कहा कि वह 'बीजेपी को कोई हरा नहीं सकता' वाले नैरेटिव में विश्वास नहीं करते. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक विचार है. हमने भाजपा की तुलना में कई वर्षों तक देश पर शासन किया है. एक नैरेटिव चल रहा है कि 'कोई भी भाजपा को हरा नहीं सकता'. लेकिन भाजपा हमेशा के लिए सत्ता में नहीं रहने वाली है.
बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत में आप देख सकते हैं कि दलितों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों के साथ क्या किया जा रहा है. ऐसा नहीं है कि कांग्रेस कह रही है. विदेशी प्रेस में हर समय ऐसे लेख आते हैं कि भारतीय लोकतंत्र में ये गंभीर समस्या है.
राहुल बोले- मेरे फोन में पेगासस था
राहुल गांधी ने दावा किया कि आप किसी भी विपक्षी नेता से पूछ सकते हैं कि एजेंसियों का इस्तेमाल कैसे किया जाता है. मेरे फोन में पेगासस था. लेकिन ऐसा तब नहीं था जब कांग्रेस सत्ता में थी. इस बीच लेबर पार्टी के वीरेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि उन्होंने (राहुल गांधी) ने जो कहा कि उसका यहां के राजनेताओं के विचार पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा. यह राहुल का निजी राजनीतिक विचार है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







