
राहुल गांधी ने संविधान की कॉपी हाथ में लेकर ली शपथ, चेयर के पीछे खड़े मार्शल से भी मिलाया हाथ
AajTak
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि संविधान की रक्षा करना हर देशभक्त भारतीय का कर्तव्य है, हम इस कर्तव्य को पूरी तरह से निभाएंगे.
कांग्रेस नेता और रायबरेली से सांसद राहुल गांधी ने आज संसद में शपथ ग्रहण की. इस दौरान उनके हाथ में संविधान की कॉपी थी. उन्होंने शपथ ग्रहण के बाद चेयर के पीछे खड़े मार्शल से भी हाथ मिलाया. शपथ ग्रहण के दौरान राहुल गांधी ने जय हिंद, जय संविधान का नारा लगाया.
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि संविधान की रक्षा करना हर देशभक्त भारतीय का कर्तव्य है, हम इस कर्तव्य को पूरी तरह से निभाएंगे.
राहुल गांधी ने ली शपथ
शपथ ग्रहण के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि मैं, राहुल गांधी, लोक सभा का सदस्य निर्वाचित होकर सत्यनिष्ठा से प्रतिज्ञा करता हू कि मैं विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखूंगा, मैं भारत की संप्रभुता और अखंडता अक्षुण्ण रखूंगा. मैं जिस दायित्व को ग्रहण करने वाला हूं, उसका निष्ठापूर्वक निर्वहन करूंगा.
ये भी पढ़ेंः जय भीम के बाद जय फिलिस्तीन... लोकसभा में शपथ के दौरान ओवैसी ने लगाया नारा, VIDEO

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











