
राहुल गांधी ने भारत की कर दी श्रीलंका से तुलना, सरकार को कई मुद्दों पर घेरा
AajTak
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोल दिया है. उन्होंने भारत की अर्थव्यवस्था की श्रीलंका से तुलना कर दी है. उनकरी नजरों में अब दोनों देशों में ज्यादा अंतर नहीं रह गया है.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने इस बार श्रीलंका में जारी आर्थिक संकट का जिक्र कर भारत की वर्तमान स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं. उनकी नजरों में लोगों को सिर्फ गुमराह करने से तथ्य नहीं बदलने वाले हैं.
सोशल मीडिया पर ट्वीट कर राहुल गांधी ने दो तस्वीरें साझा की हैं. एक तरफ वे भारत की बेरोजगारी, पेट्रोल दाम, सांप्रदायिक हिंसा का जिक्र कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ वे श्रीलंका के भी आंकड़े जारी कर रहे हैं. ऐसा कर वे कह रहे हैं कि भारत की स्थिति भी काफी हद तक श्रीलंका जैसी ही हो गई है.
इससे पहले भी राहुल गांधी ने सरकार पर कई मौकों पर इन्हीं मुद्दों को लेकर हमला किया है. कुछ दिन पहले राजस्थान में एक रैली को संबोधित करते वक्त राहुल ने जोर देकर कहा था कि बीजेपी सरकार ने अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया है. उन्होंने बोला कि बीजेपी सरकार ने अर्थव्यवस्था पर हमला किया है. पीएम ने नोटबंदी की, गलत तरीके से जीएसटी लाए. इन्हीं वजहों से इकोनॉमी बर्बाद हो गई. इससे पहले जब देश में यूपीए की सरकार थी, तब अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का काम किया गया. आज तो ऐसे हालात कर दिए गए हैं कि नौजवान को एक नौकरी मिलना भी मुश्किल हो रहा है.
कांग्रेस चिंतन शिविर में भी राहुल गांधी ने बीजेपी की विचारधारा पर सवाल उठा दिए थे. उनकी नजरों में उनकी लड़ाई सिर्फ एक राजनीतिक दल से नहीं है. बल्कि उन्हें तो एक विचारधारा से लड़ना है. ऐसी विचारधारा जो देश में नफरत का माहौल पैदा करना चाहती है. जोर देकर कहा गया कि कांग्रेस पूरे देश को एकजुट करने का काम करती है, वहीं दूसरी तरफ उसी देश को बांटने का कोई मौका नहीं छोड़ती.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











