
राहुल गांधी ने बीजेपी को 'सत्ताग्रही' बताया, बोले- वो चीन से डर गए, ये कैसी देशभक्ति
AajTak
विदेश मंत्री जयशंकर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में चीन को लेकर भारत की पॉलिसी का बचाव किया था. उन्होंने कहा था कि हमें यह समझना होगा कि वह (चीन) हमसे बड़ी अर्थव्यवस्था है. इसका मतलब ये है, हमें ऐसे में क्या करना चाहिए? सवाल प्रतिक्रिया देने का नहीं है. यहां सवाल कॉमन सेंस के इस्तेमाल का है.
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने चीन को लेकर विदेश मंत्री एस. जयंशकर के बयान पर निशाना साधा है. उन्होंने चीन के राष्ट्रवाद पर सवाल उठाया है.
राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के तीन दिवसीय 85वें महाधिवेशन में कहा कि हिंदुस्तान का मंत्री चीन से कह रहा है कि आपकी इकोनॉमी हमसे बड़ी है तो हम आपके सामने खड़े नहीं हो सकते हैं तो इसे क्या नेशनलिज्म कहते हैं? इसे देशभक्ति कहते हैं क्या? ये कौन सी देशभक्ति है? जब अंग्रेज हम पर राज करते थे तो क्या उनकी इकोनॉमी हमारी इकोनॉमी से छोटी थी? इसका मतलब है कि जो आपसे ताकतवर है, उससे लड़ो ही मत. जो आपसे कमजोर है, उसी से लड़ो. इसे कायरता कहा जाता है.
इस दौरान राहुल ने कहा कि सावरकर की विचारधारा. अगर आपके सामने खड़ा कोई शख्स आपसे ताकतवर है, उसके सामने अपना सिर झुका दो. अपना मत्था टेक दो. महात्मा गांधी कहते थे सत्याग्रह की बात करते थे. सत्याग्रह का मतलब, सत्य के रास्ते को कभी मत छोड़ो. हम हैं सत्याग्राही और वो हैं सत्ताग्राही. ये लोग सत्ता के लिए कुछ भी कर जाएंगे. ये किसी से भी मिल जाएंगे. किसी के भी सामने झुक जाएंगे. ये इनकी सच्चाई है.
बता दें कि जयशंकर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में चीन को लेकर भारत की पॉलिसी का बचाव किया था. उन्होंने कहा था कि हमें यह समझना होगा कि वह (चीन) हमसे बड़ी अर्थव्यवस्था है. इसका मतलब ये है, हमें ऐसे में क्या करना चाहिए? सवाल प्रतिक्रिया देने का नहीं है. यहां सवाल कॉमन सेंस के इस्तेमाल का है.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










